फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nakli roadways par chala rto kaa danda

नकली रोडवेज पर चला आरटीओ का डंडा 

Fri, 11 May 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
nakli roadways par chala rto kaa danda
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नकली रोडवेज बसों के संचालन मामले में घिरे आरटीओ प्रवर्तन अधिकारियों ने अब इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतरी तीन टीमों ने आधा दर्जन बसों को पकड़कर सीज कर दिया। रूट पर चेकिंग और बसें पकड़े जाने की सूचना मिलते ही बाकी बसों का संचालन बंद हो गया। आरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने कहा कि अभियान आगे भी इसी तरह चलेगा। 
विज्ञापन

शहर में दौड़ रहीं नकली रोडवेज बसों के खिलाफ अमर उजाला लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कर रहा है। ऐसे में अब इन बसों के खिलाफ कार्रवाई होना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह आरटीओ प्रवर्तन की तीन टीम गढ़ रोड, दिल्ली रोड और मवाना रोड पर जाकर खड़ी हो र्गइं। एआरटीओ प्रवर्तन दीपक शाह की टीम ने मेरठ से दिल्ली जा रहीं तीन बसों को पकड़ा। वहीं गढ़ रोड पर एआरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने भी तीन बसों को सीज किया। बसों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही संचालकों ने बसों का संचालन रोक दिया और अपनी बसों को खड़ा कर दिया। शाम तक संचालक टीमों की जानकारी करते रहे, लेकिन संचालन नहीं कर सके। इसके अलावा टीमों ने दर्जनाें अन्य अवैध वाहनों को भी पकड़कर सीज किया गया। आरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि अवैध वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नकली रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed