फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Najibabad: Waterlogged Railway Track Disrupts Trains, Siddhbali Jan Shatabdi Delayed for Hours

Bijnor: डबल फाटक रेलवे ट्रैक पर भरे पानी ने रोकी ट्रेनें, सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस घंटों खड़ी रही

Mon, 04 Aug 2025 07:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 04 Aug 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Najibabad: Waterlogged Railway Track Disrupts Trains, Siddhbali Jan Shatabdi Delayed for Hours
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में कोटद्वार ब्रांच लाइन की दो पैसेंजर ट्रेन रेल ट्रैक पर पानी आने से रद्द की गईं।दिल्ली से कोटद्वार जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस कई घंटे नजीबाबाद स्टेशन पर रुकी।

विज्ञापन


डबल फाटक रेल ट्रैक पर मूसलाधार वर्षा से पानी आ गया जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित नजीबाबाद से निकलने वाली रन थ्रू एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित हुईं। रेल पथ अधिकारियों ने पंप आदि लगाकर रेल ट्रैक से पानी निकालने का अभियान चलाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM In Meerut: सीएम योगी बोले-अपने आकाओं के साथ सो गया सोतीगंज, मेरठ की पहचान अब एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल और खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को रेल ट्रैक से पानी हटाने के बाद सांय 5:25 बजे कोटद्वार के लिए रवाना किया गया। कोटद्वार से दिल्ली के लिए भी गए ट्रेन कई घंटे पर देरी से वापसी करेगी।

कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेन रेल ट्रैक पर पानी भरा होने के कारण रेलवे को रद्द करनी पड़ी। नजीबाबाद से गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी हुई प्रभावित।

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में भरा पानी मुख्य लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों के लिए समस्या बना रहा। रन थ्रू ट्रेनें भी आसपास रोककर कॉशन के साथ निकाली गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed