फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Najibabad depot bus trampled two year old girl to death at bus stand in Bijnor

मां की उंगली छूटते ही जिंदगी ने छोड़ा साथ: केला दिलाने उतरी थी महिला, हाथ छुड़ाते ही बस ने मासूम को कुचला

Sat, 27 May 2023 08:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 May 2023 08:56 PM IST
सार

महिला बेटी का हाथ पकड़े हुए गेट पर खड़ी थी, तभी बस स्टैंड से नजीबाबाद डिपो की बस बाहर निकली। इसी बीच महिला को पता ही नहीं चला कि कब उसकी बेटी ने हाथ छुड़ा लिया। इस बीच मासूम परी बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई।

विज्ञापन
Najibabad depot bus trampled two year old girl to death at bus stand in Bijnor
बिजनौर में मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनों की उंगली पकड़कर बिटिया ने चलना और दौड़ना सीखा ही था कि यूं अचानक मासूम ने मां का हाथ छोड़ा तो जिंदगी ने ही साथ छोड़ दिया। दरअसल, मां के संग खड़ी दो साल की मासूम हाथ छुड़ाकर अलग हुई तो बस ने कुचल दिया। पलक झपके ही बिटिया के संग हुए हादसे को देख महिला बदहवास हो गई। रो-रोकर बेहोश हुई महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह जिले में मासूम समेत हुए तीनों हादसों में आंखों के सामने अपनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

शनिवार को दो वर्षीय परी अपनी मां नीलम के साथ नानी के घर धामपुर जा रही थी। परी के चाचा ने दोनों को बिजनौर बस स्टैंड पर धामपुर जाने वाली बस में बैठा दिया। बताया गया कि तभी परी ने केला खाने की जिद की। जिस पर नीलम बेटी के साथ उस बस से उतरकर बस स्टैंड के गेट पर केला खरीदने चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह बेटी का हाथ पकड़े हुए गेट पर लगी फड़ के पास खड़ी थी, तभी बस स्टैंड से नजीबाबाद डिपो की बस बाहर निकली। इसी बीच महिला को पता ही नहीं चला कि कब उसकी बेटी ने हाथ छुड़ा लिया। इस बीच मासूम परी बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई। हालांकि महिला बेटी को बचाने के लिए दौड़ी लेकिन तब तक मंजर ही बदल चुका था। बस गुजर गई और मासूम का कुचला हुआ शव मौके पर रह गया। जिसने भी यह देखा कलेजा मुंह को आ गया। महिला बेटी की हालत देख रो-रोकर बेहोश हो गई। हालांकि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

दूसरा हादसा

ओवरटेक कर रही कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती की मौत
नगीना में अगर कार ने ओवरटेक ना किया होता तो बाइक सवार दंपती की जान नहीं जाती। पति के संग बाइक से घर लौट रही महिला और युवक की जान इस सड़क हादसे में चली गई। शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया बावन सराय निवासी वीर सिंह (45) वर्ष पत्नी शोभा (42 ) के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव वापस जा रहा था। नगीना रायपुर रोड पर ग्राम शादीपुर के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से एक अन्य गाड़ी को ओवरटेक करते हुए आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। जिसमें शोभा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। बाद में युवक ने भी दम तोड़ दिया।

तीसरा हादसा

शादी से लौटते हुए बेटे की मौत, पिता घायल
अफजलगढ़ के गांव कासमपुर गढ़ी के रहने वाले आशीष चौहान (42) बेटे वंश (14) को संग लेकर शनिवार की शाम गांव बादीगढ़ स्थित बैंक्वेंट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से वापस लौटते हुए हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव मानियावाला स्थित बनैली नदी के पुल के समीप बाइक सवार बाप बेटे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वंश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आशीष गम्भीर रूप से घायल हुआ। घायल को पुलिस ने 108 एंबुलेंस मदद से उपचार के लिए सीएचसी अफजलगढ़़ में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed