फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nai sambaavnaaye : begumpul se haapur adde tak elivated road

नई संभावना : बेगमपुल से हापुड़ अड्डा तक एलीवेटेड रोड  

Thu, 01 Feb 2018 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Feb 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
nai sambaavnaaye : begumpul se haapur adde tak elivated road
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेगमपुल पर मेट्रो ट्रेन का एलाइनमेंट और फ्लाईओवर एक ही पिलर पर बन सकता है। बुधवार को लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन तथा एनसीआरटीसी से आई टीम ने बेगमपुल पर फ्लाईओवर को तकनीकी रूप से हरी झंडी दे दी। इसके बाद कमिश्नर के साथ हुई बैठक में एक नए अहम प्रस्ताव ने आकार लिया। यदि बेगमपुल से लेकर हापुड़ अड्डे तक ही एलीवेटेड रोड बन जाए तो निकट भविष्य की संभावनाएं पूरी तरह से परिपक्व हो जाएंगी। इस बाबत शासन स्तर पर बात करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर रवि जैन अपनी तीन सदस्यीय टीम तथा नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की टीम ने बेगमपुल पर फ्लाईओवर की फिजिबिलिटी देखी। यहां व्यापारियों ने भी टीम के सामने विरोध दर्ज कराया। बेगमुपल व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश सिंघल, मुकुल सिंघल, रतन सहगल, विपुल, दीपक, अनिल मित्तल, राजीव सिंघल, जतिन, गौरव आदि ने कहा कि यहां पुल न बनाएं। इससे व्यापारियों का नुकसान होगा। टीम ने कहा कि यहां तकनीकी रूप से कोई परेशानी नहीं है। हालांकि टीम ने कहा कि वह केवल तकनीकी पक्ष देखने आई है। बाद में टीम ने हापुड़ अड्डे पर भी फ्लाईओवर की संभावनाओं को देखा। एमडीए सभागार में टीम ने वीसी साहब सिंह, सचिव राजकुमार, सीटीपी जेएन रेड्डी, टीपी केके गौतम, तहसीलदार करनवर सिंह, मनोज सिंह आदि के साथ वार्ता की।
विज्ञापन


आयुक्त के सामने रखा प्रस्ताव
टीम ने मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार के सामने प्रस्ताव रखा। एलएमआरसी अधिकारियों ने कहा कि बेगमपुल पर जो प्लान बनाया गया है वह तकनीकी रूप से सही है। बेगमपुल के साथ ही हापुड़ अड्डे पर भी इसी तरह से फ्लाईओवर बन सकता है। नीचे फ्लाईओवर और उसके ऊपर मेट्रो फर्राटा भर सकती है वह भी एक ही पिलर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए प्लान पर हुआ मंथन
दरअसल बेगमपुल फ्लाईओवर के बाद हापुड़ अड्डे पर भी ऐसा ही पुल बनना है। दोनों ही जगह मेट्रो का भी एलाइनमेंट है। ऐसे में टीम ने नए सिरे से मंथन किया। कमिश्नर ने कहा कि क्या ऐसा हो सकता है कि एक ही बार में बेगमपुल से लेकर हापुड़ अड्डे तक एलिवेटिड रोड बना दी जाए। इससे दो दो बार काम नहीं करना होगा। न ही दो दो पुल बनाने हाेंगे। मेट्रो और रोड दोनों के ही दृष्टिकोण से मजबूत भविष्य का खाका तैयार हो सकेगा। काफी देर मंथन के बाद इस पर सहमति बनी। आयुक्त ने कहा कि वह इस बाबत शासन को प्रस्ताव भेजेंगे। बेगमपुल पर तो पुल फाइनल है ही पर यदि इस नए प्रोजेक्ट पर मंजूरी मिल गई तो मेरठ के विकास में यह एक बड़ा कदम होगा।

अन्य चौराहे भी देखेगी टीम
समय मिलते ही टीम शहर के अन्य चौराहे भी देखेगी। अन्य चौराहों पर भी फ्लाईओवर की संभावनाएं तलाश की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि इस लांग  टर्म प्लान पर काम करने के लिए सभी विभागों को कमर कस लेनी चाहिए।


मेट्रो ट्रेन रोलर कोस्टर की तरह नहीं बल्कि सीधी चलेगी। यदि बेगमपुल से लेकर हापुड़ अड्डे तक एलीवेटेड रोड बन जाए तो मेरठ के विकास के लिए यह एक बड़ा कदम होगा। बैठक में इस पर मंथन हुआ। मैं शासन को इसका प्रस्ताव भेजूंगा। बेगमपुल पर फ्लाईओवर तो तय है लेकिन यह नया प्रस्ताव मंजूर हो गया तो शहर का लुक ही कुछ और होगा। -डॉ. प्रभात कुमार, आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed