फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagina MP Chandrashekhar Azad in Meerut: End the 15-Year Drought in 2027

UP: नगीना सांसद चंद्रशेखर ने मेरठ से भरी हुंकार...; बोले- 2027 में 15 साल का सूखा खत्म कर दो!

Wed, 21 May 2025 04:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 21 May 2025 04:44 PM IST
सार

मेरठ में संविधान बचाओ सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 2027 में 15 साल का सूखा खत्म करेंगे। भीड़ देखकर भावुक हुए और अपने खून का आखिरी कतरा समाज के लिए देने की बात कही।

विज्ञापन
Nagina MP Chandrashekhar Azad in Meerut: End the 15-Year Drought in 2027
मवाना में बोलते नगीना सांसद चंद्रशेखर - फोटो : संवाद

विस्तार

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को मेरठ के मवाना में हुंकार भरी। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि '2027 में 15 साल के सूखे को प्रदेश से खत्म कर दो!'

विज्ञापन


जूनियर हाई स्कूल के पास मैदान में आयोजित संविधान बचाओ सम्मेलन, स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी भीड़ को देखकर उन्होंने कहा, जो जनसैलाब मेरे साथ है, मैं अपने खून का आखिरी कतरा भी देकर समाज के इस कर्ज को चुकाऊंगा।' चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरठ को क्रांति की धरती कहा जाता है, इसलिए उन्होंने यही से बदलाव की शुरुआत करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 21 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

Nagina MP Chandrashekhar Azad in Meerut: End the 15-Year Drought in 2027
मवाना में बोलते नगीना सांसद चंद्रशेखर - फोटो : संवाद

उन्होंने मंच से साफ कहा कि जहां हमारी समाज की बारातें रोकी जाती हैं, वहीं से परिवर्तन की शुरुआत होगी। उन्होंने कोतवाल धनसिंह गुर्जर और मातादीन वाल्मीकि जैसे क्रांतिकारियों का जिक्र करते हुए उनके योगदान को इतिहास से मिटाने की कोशिशों का विरोध किया और कोतवाल धनपाल सिंह गुर्जर को भारत रत्न देने की मांग की। साथ ही गुर्जर रेजिमेंट को बहाल करने की भी आवाज उठाई।

भीम आर्मी प्रमुख ने अपने ऊपर 2017 में की गई कार्रवाई की याद दिलाते हुए कहा, आज ही के दिन मेरा एनकाउंटर कराने की कोशिश हुई थी। लेकिन आपके प्यार और समर्थन ने मेरे हाथ मज़बूत कर दिए।

Nagina MP Chandrashekhar Azad in Meerut: End the 15-Year Drought in 2027
मवाना में बोलते नगीना सांसद चंद्रशेखर - फोटो : संवाद

उन्होंने नौजवानों से कहा, कोई ताकत तुम्हें रोक नहीं सकती। स्वाभिमान की ज्वाला बड़े-बड़े सत्ताधारियों की तख्तें पलट देगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका जीवन लक्ष्य है, आपके जीवन की गरीबी और मजबूरी को खत्म करना। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed