फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nagar panchaayat kee saphaee vyavastha bahaal, hadataal khatm

नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था बहाल, हड़ताल खत्म

Tue, 09 Mar 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
nagar panchaayat kee saphaee vyavastha bahaal, hadataal khatm
नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था बहाल, हड़ताल खत्म
विज्ञापन

व्यापारियों ने जगह-जगह फैली गंदगी को लेकर निकाला था मार्च
नगर पंचायत में कूड़ा डाला, एसडीएम ने शांत कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। नगर पंचायत में बीते एक सप्ताह से सभासदों, ईओ और कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद सोमवार को एसडीएम की वार्ता के बाद निपट गया। सफाई व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग को लेकर सुबह व्यापारियों ने मार्च निकाला। इस दौरान दो व्यापारियों ने नगर पंचायत में कूड़ा डाल दिया। इस पर मामला बढ़ गया। जानकारी होने पर एसडीएम सरधना ने दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता की और व्यवस्था सुचारु कराई।
नगर पंचायत देर रात तक खुली होने पर एक मार्च को सभासदों ने हंगामा किया था। इस पर ईओ सुधीर सिंह ने सभासद व सभासद पति पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सभासदों ने ईओ, चेयरपर्सन, चेयरपर्सन पति समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। एक सफाई कर्मी ने सभासदों के खिलाफ तहरीर दी और हड़ताल पर चले गए। सफाई व्यवस्था ठप होने से नगर में कूड़े के ढेर लग गए।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापारियों ने सफाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग को लेकर मार्च निकाला। दो व्यापारियों ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के सामने कूड़ा डाल दिया। इस पर कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दी। जानकारी मिलने पर एसडीएम सरधना अमित भारतीय पुलिस बल के साथ पहुंचे और जाम खुलवाया। उन्होंने कर्मचारियों और व्यापारियों से वार्ता की। व्यापारियों ने सफाई व्यवस्था सुचारू कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। वहीं नगर पंचायत कर्मचारियों ने व्यापारी द्वारा माफी मांगने पर हड़ताल खत्म करने की बात कही। इस पर व्यापारियों ने माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल, पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने भी कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था सुचारु करने को कहा। इस पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद कुमार ने हड़ताल समाप्त की घोषणा की। कर्मचारियों ने ईओ द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे पर सभासदों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर एसडीएम ने जांच कर आश्वासन दिया। इस मौके पर संजय गुप्ता, मोहन सैनी, गौरव गुप्ता, रामानंद, चंद्रपाल सैनी, पंडित चंद्रकांत शर्मा, भूसी ग्रोवर, मोनू, सोनू, विपिन, महेश सैनी, सुनील, अजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed