फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Palika Board gave relief by reducing tax, rejected door-to-door tax

Meerut News: नगर पालिका बोर्ड ने टैक्स घटाकर दी राहत, डोर-टू-डोर टैक्स किया खारिज

Mon, 15 Sep 2025 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Nagar Palika Board gave relief by reducing tax, rejected door-to-door tax
सरधना। नगर पालिका में बोर्ड बैठक में वि​भिन्न मुद्दों और विकास कार्यों के बजट पर चर्चा हुई। संव
सरधना। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में आमजन को बड़ी राहत देते हुए स्वकर प्रणाली के तहत लगाए गए टैक्स को कम कर दिया गया। पहले यह टैक्स 1.22 प्रति वर्ग मीटर निर्धारित था, जिसे घटाकर 0.5 प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया। वहीं, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर प्रस्तावित टैक्स को सभासदों ने एकमत से खारिज कर दिया।
विज्ञापन

बैठक में स्वकर प्रणाली के तहत प्रस्तावित टैक्स पर चर्चा शुरू हुई। अधिकांश सभासदों ने इसे जनविरोधी बताते हुए कहा कि मौजूदा आर्थिक स्थिति में नागरिकों पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जा सकता। लंबी बहस के बाद 1.22 के बजाय 0.5 प्रति वर्ग मीटर टैक्स लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में जब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर टैक्स लगाने का मुद्दा सामने आया तो अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि यह शासन के निर्देशानुसार प्रस्तावित है। लेकिन सभी सभासदों ने इसे स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। उनका कहना था कि पहले से ही जनता पर विभिन्न प्रकार के टैक्स हैं, ऐसे में नया टैक्स अन्यायपूर्ण होगा। सीमा विस्तार पर भी बैठक में चर्चा हुई।
विज्ञापन

सभासदों ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर बोर्ड की स्वीकृति के बिना शासन को कोई फाइल नहीं भेजी जानी चाहिए। सभासद फरमान ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की मांग की। वहीं सभासद आशीष त्यागी उर्फ सोनू और मुकेश कुमार ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य न होने का मुद्दा उठाया। सभासद कविता ने अपने वार्ड में सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान, चेयरपर्सन सबीला बेगम, ईओ दीपिका शुक्ला, सभासद शान जैन, हाशिम मलिक, संजय सोनी, नेहा टाली, शहजाद सितारा, तारिक हसन, खालिद अंसारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed