फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nagar nigam fail in odf plus plus

ओडीएफ प्लस प्लस में नगर निगम फेल

Mon, 08 Feb 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam fail in odf plus plus
ओडीएफ प्लस प्लस में नगर निगम फेल
विज्ञापन

मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में रैंक सुधार के लिए प्रयासरत नगर निगम को ओडीएफ प्लस-प्लस में भारी झटका लगा है। क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया द्वारा निगम क्षेत्र में कराए गए सर्वे में सार्वजनिक शौचालय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इस रिपोर्ट से अधिकारियों में हड़कंप मचा है। नगर आयुक्त ने भी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर सही काम करने की नसीहत दी। नगर आयुक्त का कहना है कि नगर निगम जरूरी सुधार कर इसके लिए फिर से दावा करेगा। शौचालयों की खामियों को दूर करना शुरू कर दिया है।
क्यूसीआई टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम द्वारा किए गए ओडीएफ प्लस-प्लस के दावे का पिछले साल आठ से 10 दिसंबर तक सर्वे किया था। टीम ने शहर में रहकर निगम क्षेत्र में बनाए गए सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में ज्यादातर शौचालय मानकों पर खरे नहीं उतर सके। बताया गया कहीं यूरिनल टूटे मिले तो कहीं पानी ही नहीं मिला। कहीं दरवाजे तक टूटे मिले और कहीं दरवाजों पर ताले मिले।
विज्ञापन

गत दिनों जारी हुई क्यूसीआई की रिपोर्ट के बाद नगर निगम का अमला अब मानकों को दुरुस्त करने में जुट गया है। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने इस बाबत स्वास्थ्य और निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जहां जो कमी है उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। वे इसका खुद निरीक्षण करेंगे। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बताया कि खामियों को दूर कराया जाएगा। ओडीएफ प्लस-प्लस का दोबारा से दावा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
150 अंकों का है सर्वेक्षण
ओडीएफ प्लस-प्लस के लिए सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयों और यूरिनल्स के मानक तय करने के साथ ही इसके लिए 150 अंक रखे गए हैं। इसमें 40 फीसदी अंक सार्वजनिक शौचालय के लिए, 20 फीसदी अंक यूरिनल्स के लिए और 40 फीसदी अंक सामुदायिक शौचालय के लिए अनिवार्य हैं।
----
ये है मानक
सार्वजनिक शौचालय के लिए
- शौचालय पर पूरी सफाई और सूखा मिलने पर 10 अंक
- पुरुष-महिला के लिए अलग-अलग व्यवस्था होने पर 10 अंक
- शौचालय में जल कनेक्शन और फ्लैश चालू होने पर 10 अंक
- बिजली कनेक्शन और प्रकाश व्यवस्था 10 अंक
- शौचालय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहने पर 05 अंक
- शौचालय के सभी दरवाजे साफ और ठीक मिलने पर 05 अंक
- शौचालय पर मेंटीनेंस के लिए केयरटेकर की मौजूदगी 05 अंक
----
सामुदायिक शौचालय के लिए
- बिजली कनेक्शन और प्रकाश व्यवस्था होने पर 10 अंक
- शौचालय में पानी कनेक्शन और फ्लैश चालू होने पर 10 अंक
- शौचालय पर सफाई और सूखा मिलने पर 10 अंक
- पुरुष-महिला के लिए अलग-अलग व्यवस्था होने पर 10 अंक
- शौचालय 24 घंटे खुलने पर 05 अंक
- शौचालय के दरवाजे साफ और ठीक मिलने पर 05 अंक
- शौचालय पर मेंटीनेंस संस्थागत होने पर 05 अंक
यूरिनल्स
- यूरिनल्स की सफाई और सूखा मिलने पर 10 अंक
- यूरिनल्स में पानी कनेक्शन और फ्लैश चालू होने पर 10 अंक
- बिजली प्रकाश 05 अंक
- संस्थागत मेंटीनेंस मिलने पर 05 अंक
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed