फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Ayukt found heaps of garbage during his city tour, expressed displeasure

नगरायुक्त काे शहर भ्रमण में मिले कूड़े के ढेर, नाराजगी जताई

Thu, 17 Apr 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Nagar Ayukt found heaps of garbage during his city tour, expressed displeasure
शहर में आबू नाले का निरीक्षण करते नगर आयुक्त सौरभ गंगवार
मेरठ। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने आबू नाला भाग-2 के अंतर्गत महानगर की विभिन्न काॅलोनियों से गुजरने वाले भाग का निरीक्षण किया। उन्होंने के-ब्लॉक, रतनकुंज अपार्टमेंट, लोकप्रिय अस्पताल, वैशाली काॅलोनी, विक्टोरिया पार्क के पास, सूरजकुंड गांधी आश्रम वाली पुलिया, राजकीय बाल सुधार गृह, सूरजकुंड पुलिया, हनुमानपुरी क्षेत्र और सुभाषनगर की पुलिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विक्टोरिया पार्क व पुलिस लाइन के बीच बन रहे नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पुलिस लाइन की ओर मिट्टी के काफी बड़े-बड़े ढेर लगे थे। क्षेत्रीय अवर अभियंता प्रवीण कुमार पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिनों में मिट्टी के ढेर हटवाने व नाले का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने गांधी आश्रम चौराहे पर बन रही पुलिया व वार्ड 67 शांता स्मारक स्कूल से लेकर गोल मंदिर तक भी निरीक्षण किया। ट्रांसफार्मरों के पास कूड़े के ढेर पाए जाने पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व सफाई नायक को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने बताया कि अधिकांश स्थानों पर नाले में पुलिया के नीचे कूड़े आदि की डॉट बन जाने के कारण पानी का प्रवाह काफी धीमा था। वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य, जोनल सेनेट्री अधिकारी, सूरजकुंड व सफाई निरीक्षक संजय और नीरज से कहा कि मशीनी उपकरणों व सुपरसकर मशीन आदि से नाले की सभी पुलियों के नीचे की सफाई कराएं। जिससे पानी की निकासी तेजी से हो सके। ऐसा होने से सुभाषपुर, हनुमानपुरी आदि क्षेत्र में बरसात होने पर जल भराव नहीं होगा। इस दौरान अपर नगरायुक्त प्रमोद सिंह, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह, राजेश यादव आदि मौजूद रहेे।

शहर में आबू नाले का निरीक्षण करते नगर आयुक्त सौरभ गंगवार

शहर में आबू नाले का निरीक्षण करते नगर आयुक्त सौरभ गंगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed