फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naeem's location was found in Ajmer and couple's mobile was found in Muzaffarnagar.

Meerut News: नईम की अजमेर और दंपती के मोबाइल की लोकेेशन मुजफ्फरनगर में मिली

Mon, 13 Jan 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Naeem's location was found in Ajmer and couple's mobile was found in Muzaffarnagar.
मोईन आसमा और उनकी तीन बेटियों के हत्यारोपी नईम की घेराबंदी तेज
विज्ञापन

नासिक, मुंबई, दिल्ली और रास्थान में पुलिस डाले हुए है डेरा
नामजद और रिश्तेदारों समेत 12 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
माइ सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की हत्या में नामजद 25 हजार के इनामी सौतेले भाई नईम की पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है। परिवार की हत्या करने के बाद हत्यारोपी कथित तांत्रिक मोईन और आसमा के मोबाइल अपने साथ ले गए थे। बृहस्पतिवार को दंपती के मोबाइल की अंतिम लोकेेशन मुजफ्फरनगर और नईम की लोकेशन राजस्थान के अजमेर में मिली थी। हत्याकांड में पुलिस नामजद आरोपियों और रिश्तेदारों समेत 12 लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के मुताबिक नईम तांत्रिक और शातिर किस्म का अपराधी है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि उस पर हत्या, ठगी आदि के मामले दर्ज हैं। पुलिस लगातार उसकी तलाश में आती थी और परिजनों को परेशान करती थी। इसी कारण उसके अन्य भाई भी यहां जाकिर कालोनी को छोड़कर अन्य मोहल्लों में जाकर रहने लगे थे। मोईन भी इसकी कारण यहां से रुड़की जाकर रहने लगा था। मोईन ने वहां टाटा मैजिक भी चलाया, जिसमें नईम का भी साझा था।
विज्ञापन

मोईन ने रुड़की का मकान बेचा और जेल में बंद छोटे भाई अमजद की जमानत के लिए भाभी नजराना को चार लाख रुपये भी दिए थे। यहां आकर अपना मकान भी बनाना शुरू किया और एक और प्लाट भी ले लिया, मगर नईम के पैसे नहीं दिए। प्लाट और लिए गए रुपये नहीं देने से परिवार से विवाद चल रहा था। नईम ने पहले भी मोईन को जान से मारने की धमकी दी थी। वह बुधवार रात को मोईन के घर भी गया था। मौका मिलने पर उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी। अगले दिन शव मिलने पर वह मोबाइल फोन बंद कर भाग गया। एसएसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी को पुलिस की सात टीमें गिरफ्तारी के लिए लगा रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
नईम से सभी भाई हैं खौफजदा
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में परिजनों ने बताया कि नईम गुस्सैल और सिरफिरा है। उससे सभी भाई पहले से ही खौफजदा रहते हैं। पूछताछ में परिजनों ने यहां तक कहा कि उसके बारे में कुछ बताया तो वह हमें भी मार देगा। सभी सौतेले भाईयों ने आरोपी को शादी समारोह में भी बुलाना भी बंद कर दिया था। पूछताछ में परिजनों से यह भी पता चला कि नईम की चार बीवी हैं। मेरठ के अलावा दिल्ली, मुंबई और नासिक के मालेगांव में भी उसकी बीवी बताई गई है। नईम के साथ उसका दत्तक पुत्र भी रहता है। हत्याकांड में उसका भी हाथ हो सकता है। उसका भी फोन बंद है।

------------
ये है दंपती और तीन बेटियों की हत्या का मामला
मोईन और उसका परिवार डेढ़ महीने पहले ही रुड़की से आकर लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में आकर बसा था। मोईन अपने घर का निर्माण करा रहे थे। बृहस्पतिवार रात में करीब 8:30 बजे मोईन, उनकी पत्नी आसमा, तीनों बेटियों के शव मिले थे। उसी दिन से मोईन का सौतेला भाई नईम भागा हुआ है, उसका मोबाइल भी बंद है। आसमा के भाई आमिर अहमद ने लिसाड़ीगेट थाने में मोईन के सौतेले भाई नईम, तसलीम और भाभी नजराना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed