फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naeem has been committing murders for 25 years, police of three states could not arrest him

Meerut News: 25 साल से हत्याएं कर रहा नईम, गिरफ्तार नहीं कर सकी तीन प्रदेश की पुलिस

Thu, 16 Jan 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Naeem has been committing murders for 25 years, police of three states could not arrest him
दिल्ली, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में आठ हत्या का खुलासा, अन्य वारदात में भी शामिल होना बताया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) व अलईफ्शा (1) की हत्या में नामजद तांत्रिक नईम 25 साल से हत्याएं कर रहा है। दिल्ली में एक, महाराष्ट्र में दो कारोबारी की हत्या और मेरठ में पांच लोगों की हत्या में मुख्य आरोपी नईम बताया गया है। इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कई वारदात में नईम शामिल रहा है। इसके बावजूद 25 साल से तीन प्रदेश की पुलिस आरोपी नईम को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है।
आठ जनवरी 2025 की रात में दंपती और उनकी तीन मासूम बेटियों की नृशंस हत्या करने वाला नईम तांत्रिक है। इसका इनपुट मिलने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने नईम पर 25 हजार का इनाम घोषित कर 50 हजार रुपये के इनाम की संस्तुति कर दी। पुलिस के नईम की कुंडली खंगाली, जिसमें पता चला कि नईम ने महाराष्ट्र के मुंब्रा इलाके में 22 जनवरी 2007 में प्रॉपर्टी के लिए दो कारोबारी आजमगढ़ निवासी शादाब, असद की हत्या की थी। करीब 25 साल पहले दिल्ली में रिश्तेदार की हत्या भी आरोपी कर चुका है। नईम के साथ तसलीम भी वारदात में शामिल था।
विज्ञापन

नईम ने अब मेरठ में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की है। इसकी जानकारी लगने पर महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी नईम हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद ठिकाना बदलने के साथ-साथ नाम और पत्नी बदल लेता था। हत्यारोपी नईम ऐसा करता है, यह बात उसके परिवार के कई लोगों को पता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नईम की पत्नियों को ढूंढ रही पुलिस
नईम की चार पत्नी होने की बात पुलिस की जांच में सामने आई है। महाराष्ट्र, दिल्ली, किठौर और लिसाड़ीगेट में पत्नियां अपने बच्चों के साथ रहती हैं। चारों पत्नियों को पुलिस ढूंढ रही है। हत्या कर दूसरे प्रदेश में पत्नी के पास जाकर नईम रहने लगता था। पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी और वह एक बार भी जेल नहीं गया। पुलिस हिरासत में लिए गए नईम का भाई तसलीम भी शातिर है। पुलिस की पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी तसलीम ने दी हैं। जबकि कई बातों को लेकर वह गुमराह कर रहा है।

तसलीम, नजराना सहित परिवार से पूछताछ
पांच लोगों की हत्या में मोईन के साले आमिर अहमद की तहरीर पर सौतेले भाई नईम, तसलीम, नजराना और अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तसलीम, नजराना को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। परिवार के अन्य लोगों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है। जिनसे पता चला कि नईम ने महाराष्ट्र में अपना नाम हुसैन और दिल्ली में गुड्डू रखा हुआ था। तीनों राज्य में उसकी बीवी रहती हैं, जिनके बच्चे भी हैं। परिवार के लोग में भी आरोपी की दहशत है।


नईम और सलमान की तलाश में दबिश जारी
नईम पर 50 हजार के इनाम की तैयारी चल रही है। नईम के साथ बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी में सलमान नाम का युवक दिखा है। सलमान पर भी 25 हजार का इनाम एसएसपी ने कर दिया है। पुलिस ने अब दोनों के घर की कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। मृतक मोईन और उनकी पत्नी आसमा का मोबाइल भी आरोपियों के पास है। हत्यारोपी की तलाश में दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड सहित कई जगहों पर पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed