{"_id":"690e61f6ec1c013ab40e720a","slug":"nadeem-of-lavad-was-running-a-salon-in-srinagar-for-eight-years-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1022267-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: श्रीनगर में आठ साल से रहकर सैलून चला रहा था लावड़ का नदीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: श्रीनगर में आठ साल से रहकर सैलून चला रहा था लावड़ का नदीम
विज्ञापन
मेरठ/लावड़। श्रीनगर के डलगेट इलाके के कोनाखान के ममता चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को आतंकी कनेक्शन के आरोप में पकड़ा गया मोहम्मद नदीम मेरठ के कस्बा लावड़ का रहने वाला है। मोहम्मद नदीम आठ साल से श्रीनगर में रहकर सैलून की दुकान चलाता था। माता पिता की मौत के बाद वह अपना हिस्सा बेचकर वापस श्रीनगर लौट गया था। उसके पकड़े जाने पर शुक्रवार को श्रीनगर पुलिस ने मेरठ पुलिस से उसके बारे में जानकारी ली।
श्रीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को तमंचे और नौ कारतूस के साथ पकड़ा था। इनमें मोहम्मद नदीम भी शामिल है। पुलिस ने तीनों युवकों को कनेक्शन एक आतंकी संगठन से होेना बताया है। लावड़ कस्बे की घासमंडी निवासी यासीन के तीन बेटे हैं। मोहम्मद नदीम पहले कस्बे में अपने भाई के साथ सैलून चलाता था। श्रीनगर में काम अच्छा चलने पर वह वहीं रहने लगा। ईद के त्योहार पर वह कस्बे में आता था। लगभग दो साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद तीनों भाइयों ने पुस्तैनी मकान बेच दिया और अपने हिस्से के रुपये ले लिए। नदीम अपने हिस्से के रुपये लेकर वापस श्रीनगर लौट गया था।
पड़ोसियों के मुताबिक, नदीम के बाकी दोनों भाई भी कस्बे से बाहर रहते हैं। नदीम के पकड़े जाने के बाद श्रीनगर पुलिस ने इंचौली थाना क्षेत्र की लावड़ चौकी पुलिस से संपर्क किया और जानकारी दी। पुलिस ने पड़ोसियों को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया। इस पर पड़ोसियों ने बाकी दोनों भाइयों के बाहर होने की पुलिस को जानकारी दी। नदीम के आतंकी कनेक्शन होने और श्रीनगर में पकड़े जाने की खबर से पड़ोसी भी हैरत में है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -