फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nadeem Cricket Club defeated Hit and Run team by 21 runs

Meerut News: नदीम क्रिकेट क्लब ने हिट एंड रन टीम को 21 रन से हराया

Sun, 17 May 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Nadeem Cricket Club defeated Hit and Run team by 21 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को नदीम क्रिकेट क्लब और हिट एंड रन एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें नदीम क्रिकेट क्लब की टीम ने 21 रन से जीत प्राप्त की।
नदीम क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। इसमें अहतेशाम ने 35, शोएब अंसारी ने 46 गेंद पर 93, कासिफ ने 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आसिफ ने दो और ओवेस ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिट एंड रन एकेडमी की टीम 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 225 रन ही बना सकी और मैच हार गई। टीम की ओर से कोकब ने सबसे अधिक 45 गेंद पर 81 रन की पारी खेली। माज ने 34 और फराज ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में नीशु ने दो, रियाज ने तीन, आसिफ ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच शोएब अंसारी को चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, रविंद्र आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed