फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nadda tested the math of 71 seats in 20 hours

20 घंटे में 71 सीटों का गणित परख गए नड्डा

Mon, 13 Dec 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Nadda tested the math of 71 seats in 20 hours
20 घंटे में 71 सीटों का गणित परख गए नड्डा
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा के बूथ सम्मेलन में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब 20 घंटे में मेरठ,सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की 71 विधानसभा सीटों के समीकरण परख गए। उन्होंने पदाधिकारियों से बात कर जाना कि कहां पर क्या गणित बिगड़ रहा है। कहां नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं।
जेपी नड्डा शनिवार दोपहर दो बजे सुभारती विश्वविद्यालय में बूथ सम्मेलन में शामिल हुए। साढ़े तीन बजे तक वे बूथ सम्मेलन में रहे। इसके बाद शाम को उन्होंने जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों और कार्यपालकों के साथ अलग-अलग बैठक की। देर रात तक वे पश्चिम के पदाधिकारियों से मिलते रहे। उन्होंने कहा कि टिकट किसी का भी हो पार्टी का आदेश मानो और 2022 में भाजपा में भाजपा को विजय रथ पर दौड़ा दो। कोर कमेटी के साथ भी उनकी बैठक हुई। टिकट पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। रविवार सुबह 10 बजे मेरठ से रवाना होने से पहले भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन

कट सकते हैं कई विधायकों के टिकट
पदाधिकारियों के साथ बैठक में जेपी नड्डा ने ये भी संदेश दे दिया कि कुछ विधायकों के टिकट कटने तय हैं। उन्होंने संकेतों में कहा भी कि टिकट किसको मिला है, किसका कटा है, ये नहीं देखना है। पार्टी का आदेश मानो, जिसको लड़ाएं, उसके साथ खड़े रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 से जनविश्वास यात्रा की तैयारी में जुटी भाजपा
मेरठ। बूथ सम्मेलन के बाद अब भाजपा जनविश्वास यात्रा की तैयारी में जुट गई है। पश्चिम में बिजनौर से शुरू होने वाली इस बैठक को जनविश्वास यात्रा का नाम दिया गया है। यात्रा की तैयारी के लिए रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर प्रदेश के मीडिया प्रभारियों की वर्चुअल बैठक प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और हरीश ने ली। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में छह यात्राएं निकलेंगी। वेस्ट की यात्रा 16-17 दिसंबर से शुरू होगी। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय व प्रदेश के नेता करेंगे। यात्रा के जरिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed