फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NA

Meerut News: गंगनहर पर पांच घंटे जाम में फंसे वाहन और राहगीर

Mon, 06 Feb 2023 01:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 06 Feb 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
NA
सरधना। दौराला रोड पर सरधना पुल पर लगा भीषण जाम।
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू गंगनहर पुल व सरधना पुल पर रविवार को भीषण जाम लग गया। इस दौरान घंटों वाहन चालक परेशान रहे। रविदास जयंती की शोभा यात्रा के चलते नगर में दिनभर जमा लगा। पुलिस दिनभर जाम को नियंत्रित करने में मशक्कत करती रही।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार को वाहनों का अधिक आवागमन रहता है। वहीं, नानू गंगनहर व सरधना पुल के बराबर में दूसरा पुल बन रहा है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। रविवार को कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लग गया। बाइक सवार वाहनों के जल्दी निकलने की होड़ में स्थिति और खराब हो गई। इस दौरान नानू चौराहे पर पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। दूसरी तरफ नगर के दौराला रोड पर रविदास जयंती की शोभायात्रा के चलते कस्बे में भी जाम रहा। कई घंटे लोग जाम से परेशान रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। इस दौरान वाहन चालकों की कहासुनी भी हुई। शाम तक कई बार जाम लगा। नगर के आसपास के गांवों के रास्तों से होकर वाहन निकले तो वहां भी जाम लग गया। हालात इस कदर बिगड़े कि जाम में फंसे राहगीर खुद जाम खुलवाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed