फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NA

Meerut News: डकैती में 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

Thu, 02 Feb 2023 09:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 02 Feb 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
NA
सरधना। गांव ईकड़ी में सोमवार रात किसान के घर में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। बदमाशों ने वृद्ध को गन प्वाइंट पर लेकर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, 50 हजार की नकदी समेत सोने की अंगूठी लूट ली थी। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

गांव ईकड़ी निवासी सतीश त्यागी पुत्र परमानंद त्यागी के मकान में सोमवार देररात हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने उनकी पुत्रवधू रुकमणी, उसकी बेटी शगुन व बेटे को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद घर के सभी कमरे खंगालते हुए तीन सोने की अंगूठी, पाजेब और 50 हजार की नकदी लूट ले गए। बदमाशों ने पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन

घटना के बाद आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे थे। पुलिस की तीन टीम जांच में जुटी हैं। पुलिस ने गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। ग्रामीणों से तीन माह पहले हुई घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस तीन माह पहले हुई रेकी को भी डकैती की घटना से जोड़कर चल रही है। किसान के नौकर गजय सिंह से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि सर्विलांस व फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस की तीन टीम घटना के खुलासे के लिए लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed