फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NA

Meerut News: व्यापारी पर हमला कर 15 हजार लूटे

Mon, 06 Feb 2023 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 06 Feb 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
NA
सरधना। कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में शनिवार देर रात दुकान बंदकर घर लौट रहे किराना व्यापारी पर दो बदमाशों ने जानलेवा हमला कर 15 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर निवासी शिवकुमार की गंज मंडी बाजार में परचून की दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में घर की गली में घुसने पर वहां घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। दुकानदार के सिर में डंडा लगने से घायल होकर रास्ते पर गिर गए। बदमाशों ने पिटाई कर उसकी जेब से लगभग 15 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने देखा और घायल शिवकुमार को अस्पताल भेजा। घायल के परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी। व्यापारी के साथ लूट की घटना के बाद व्यापार मण्डल के सदस्यों में रोष है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed