फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NA

रिश्ते का कत्ल: मामा को पहले पीठ पर और फिर सीने में मारी गोली

Sun, 05 Feb 2023 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। सरूरपुर के डाहर गांव निवासी संदीप की हत्या से पहले आरोपी भांजे जॉनी ने पहले उन्हें फोन कर खेत पर बुलाया। नलकूप की ओर जाते समय तमंचे से पहली गोली उनकी पीठ पर और दूसरी उनके सीने पर मारी। मामी प्रीति से प्रेम संबंध में बाधा बनने पर आरोपी जॉनी ने यह हत्या की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रीति ने बताया कि डेढ़ साल पहले जॉनी उनके घर पर आकर रहने लगा था। इसी दौरान उनके संबंध बन गए। पति संदीप इसका विरोध करते थे। डेढ़ महीने पहले दोनों ने संदीप की हत्या साजिश रची। एक दिन पहले पत्नी का मायके जाना और वारदात के अगले दिन वापस आना भी उनके प्लान का हिस्सा था, ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन

संदीप की शादी चार साल पहले प्रीति से हुई थी। दंपती के डेढ़ साल की बेटी नायरा है। इस बेटी के होने पर जॉनी यहां आया था और यहीं रहने लगा। इसके दो महीने बाद ही दोनों में संबंध हो गए। परिवार के लोगों को शक हुआ था तो उन्होंने जॉनी घर से भगा दिया। इसके बावजूद जॉनी और प्रीति फोन पर बातचीत करते रहे। प्रीति जॉनी से मिलने के लिए कई बार दौराला गई थी। अब संदीप भी प्रीति को धमकाने लगे थे। यह बाद प्रीति ने जॉनी को बताई। इसके बाद ही उन्होंने संदीप को रास्ते से हटाने की ठान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉनी के मुताबिक संदीप की हत्या के बाद जॉनी ने प्रीति को फोन कर इसकी जानकारी भी दी। इस वारदात में जॉनी का दोस्त भी शामिल होना बताया जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रीति और जॉनी व्हाट्सएप पर काॅल करते थे, ताकि कॉल रिकॉर्ड में न आए। पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। इन्हें फॉरेसिंक लैब भेजा गया है।

वारदात की वजह बताई तो जाम से उठे ग्रामीण
- संदीप का शव मिलने पर ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया था। सीओ सरधना और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने कहा कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस गंभीर नहीं थी। वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों को वारदात की वजह बताई और आरोपी के पकड़ने की बात कही तो ग्रामीण जाम से उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed