{"_id":"63dc8aadd9442767172c50dd","slug":"na-meerut-news-c-14-1-102811-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: SSP को सुनाई दास्तां,पीड़िता बोली- 5 साल से काट रही हूं चक्कर, पर हुई सुनवाई, वकील पति पर लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: SSP को सुनाई दास्तां,पीड़िता बोली- 5 साल से काट रही हूं चक्कर, पर हुई सुनवाई, वकील पति पर लगाया गंभीर आरोप
Fri, 03 Feb 2023 02:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 02:58 PM IST
सार
Meerut News : एक महिला ने SSP को अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई। पीड़िता का कहना है कि वह पांच साल से पुलिस दफ्तरों के चक्कर काट रही है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में खरखौदा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने स्थानीय पुलिस और अपने अधिवक्ता पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी। महिला का आरोप है कि वह पिछले पांच साल से अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसकी शादी 2016 में एक वकील के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के अगले साल से ही अधिवक्ता महिला के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि पति के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर पति उसकी बेरहमी से पिटाई करता है। महिला ने अपनी चोट के फोटो भी एसएसपी को सौंपे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे
विज्ञापन
आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पति ने उसके दोनों बच्चों को छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उधर, वकील ने अपने प्रभाव से महिला और उसके परिवार वालों के खिलाफ जानलेवा हमले का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले से संबंधित कई ऑडियो भी पीड़िता ने अधिकारियों को सौंपे और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: UP: बर्थडे पर तेजाब डालने की धमकी, पुलिस ने नहीं सुनी अनाथ बेटी की फरियाद, पीड़िता ने SSP को सुनाई दास्तां
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।