फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   na jor chala na sifaarish

न जोर चला न सिफारिश, पुलिस वालों के कटे चालान  

Thu, 08 Mar 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
na jor chala na sifaarish
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य करने की दिशा में ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार से इसकी शुरुआत घर (पुलिस महकमे) से ही की। आदेश डीजीपी का था, इसलिए न तो किसी पुलिस वाले का जोर चला और न स्टाफ का होने की सिफारिश काम आई। सिपाही से लेकर दरोगा और इंस्पेक्टर के भी चालान कटे। जिससे सीधे-सीधे पब्लिक को संदेश दिया गया है कि अगर उनके पास भी हेलमेट नहीं मिला तो कोई सिफारिश नहीं चलेगी। दिन भर में शहर में कुल 461 चालान कटे जिनमें 193 पुलिसकर्मियों के रहे। कुल 28500 रुपये शमन शुल्क में पुलिसकर्मियों से 20300 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

सड़क हादसों में मौत का आंकड़ा कम करने के लिए यह हेलमेट अभियान आगरा की तर्ज पर शुरू किया गया है। प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने इस अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। जिस पर एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बुधवार सुबह 9:30 बजे से ट्रैफिक पुलिस की कई टीमों को चेकिंग के लिए प्रमुख प्वाइंटों पर तैनात किया। इनमें टीआई एसके सिंह और ट्रैफिक एंजिल की टीम पुलिस ऑफिस तो टीएसआई दीन दयाल दीक्षित के नेतृत्व में पांच टीमें कोपुलिस लाइन के गेट नंबर 1, 3, 4 और 5 नंबर पर लगा दी गईं। कुछ टीमें शहर के मुख्य चौराहों पर लगाई गईं।
विज्ञापन


नहीं मिला बचने का मौका
पुलिस ऑफिस और पुलिस लाइन में जो पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन से बिना हेलमेट पहुंचे, उन्हें घेराबंदी कर रोक लिया गया। किसी भी पुलिसकर्मी को बचने का मौका नहीं मिला। इनमें सिपाही, दरोगा, इंस्पेक्टर, फायर ब्रिगेड के सिपाही, फैंटम पुलिस, एलआईयू और पुलिस के अन्य विभागों में तैनात कर्मचारी रहे। इनसे मौके पर ही शमन शुल्क जमा करा लिया गया। बिना हेलमेट पर 100 रुपये जुर्माना है। इसके अतिरिक्त वाहन के कागज न होने और ट्रिपल राइडिंग होने पर अतिरिक्त शुल्क लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चलाते समय हेलमेट लगाओ, ड्यूटी पर कैप
इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों ने ट्रैफिक पुलिस पर रौब गालिब कर दबाव बनाने की भी कोशिश की। कुछ ने स्टाफ का होने की दुहाई दी। एक इंस्पेक्टर तो एक टीएसआई से ही उलझने को तैयार हो गया। पूछा कि हेलमेट लगाऊं या कैप। टीएसआई ने भी जवाब दिया कि सर दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाएं और ड्यूटी के वक्त कैप। कुछ कांस्टेबलों ने अपने एचओडी से बात कराने का अनुरोध किया। लेकिन जवाब मिला कि ये अभियान विशेष रूप से पुलिस कर्मियों के लिए ही चला है। कानून तो सबके लिए बराबर है। आदेश भी डीजीपी साहब के हैं।

पुलिस के साथ पब्लिक
टीआई के अनुसार इस अभियान में आम वाहन चालकों के भी चालान हुए। अधिकांश महिलाएं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते मिलीं। इनमें इनमें एक कॉलेज की महिला प्रोफेसर भी रहीं। शहर के पॉश इलाकों की महिलाएं भी इनमें रही। वहीं, ट्रिपल राइडिंग करने वाले युवक भी रहे। कुछ लोगों ने बिना हेलमेट होने के बावजूद नेताओं से बात कराने की कोशिश की। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने बात करने से इंकार कर तुरंत चालान काट दिया।


मजबूती से चलेगा अभियान
हेलमेट अभियान को लेकर ट्रैफिक पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है। यह अभियान मजबूती से चलेगा। -मंजिल सैनी, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed