फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mystry not solved of two brother's death in ganganagar meerut,two brothers death case

Meerut News: आखिर क्या है मौत का कारण? गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस, परिजन बोले- शराब पीने से गई जान

Mon, 26 Dec 2022 12:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 12:11 PM IST
सार

Meerut News : आखिर दो भाइयों की मौत का असली कारण क्या है। पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। उधर, परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
mystry not solved of two brother's death in ganganagar meerut,two brothers death case
मेरठ में दो भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में दो भाइयों मीरपाल और विकास की मौत का मामला अब तक उलझा हुआ है। अब तक की जांच में पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर पाई हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी सही कारण नहीं बता पा रहे हैं। वहीं, परिजनों ने जरूर जहरीली शराब से मौत के आरोप लगाए हैं, लेकिन पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ रही है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। सवाल यह है कि एक परिवार में दो भाइयों की जिंदगी खत्म होने के पीछे की असली वजह क्या है। फिलहाल विसरा जांच के लिए बचा है, मगर उसकी रिपोर्ट आने में भी अक्सर लंबा समय लगता रहा है।

विज्ञापन


इस मामले में परिवार में 10 साल का दीपांकर ही ऐसा है, जिसने पुलिस के सामने शराब खरीदने का जिक्र किया है। शराब का ठेका भी पास में ही है। इसलिए शराब से मौत की आशंका अधिक जताई जा रही है। वहीं, एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट न होने के कारण अभी शराब की भूमिका पर कुछ कहना मुश्किल है। यह भी देखा जा रहा है कि दोनों भाइयों में कोई विवाद या मौत की अन्य कोई संभावित वजह तो नहीं है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी आलोक सिंह का कहना है कि पूरी घटना के बारे में पुलिस से जानकारी की गई है। अभी तक जहरीली शराब की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहरीली शराब की पुष्टि नहीं हुई है। अपने स्तर पर भी जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई

मीरपाल सबसे बड़ा और विकास सबसे छोटा भाई
पुलिस के मुताबिक, चार भाइयों में मीरपाल सबसे बड़ा और विकास सबसे छोटा था। इनके दो भाई दीपक और आकाश हैं। मीरपाल मवाना रोड बहचौला स्थित बैटरी बनाने की फैक्टरी में काम करता था। वह मां व अन्य भाइयों के साथ ही यहां रह रहा था। विकास खैरनगर स्थित मेडिकल स्टोर पर काम करता था।

यह भी पढ़ें: Meerut: रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पति की मौत के बाद बच्चों की उठा रहीं जिम्मेदारी

लोग बोले, शराब का ठेका हटवाओ
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया यह ठेका गंगानगर के लिए आवंटित है, जबकि इसे अम्हेड़ा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की भूमि पर चलाया जा रहा है। वहीं, इसके बराबर में मौजूद कैंटीन में लोग बैठकर शराब पीते हैं। वहीं, अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों से बदसलूकी करते हैं। यहां शराब के नशे में लोग अक्सर सड़क हादसे का शिकार होते हैं। कुछ समय पहले यहां गंगानगर के लिए आवंटित भांग का ठेका भी खोला गया था। लोगों की शिकायत के बाद इसे बंद कराया गया। लोगों ने एसपी देहात से ठेके हटवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed