फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mystery of death solved through neck marks and CCTV footage

Meerut News: गले के निशान और सीसीटीवी फुटेज से सुलझी मौत की गुत्थी

Sun, 08 Mar 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mystery of death solved through neck marks and CCTV footage
मोदीपुरम। एसटीपी प्लांट में पति-पत्नी का शव मिलने के मामले में पुलिस काफी देर तक उलझन में रही क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। हालांकि फॉरेंसिक जांच और मधु के गले पर मिले निशानों को देखकर पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं कर रही है। पुलिस को आशंका है कि प्रदीप ने पहले अपनी पत्नी मधु की गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद खुद फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक मधु के गले पर मिले निशानों ने इस बात की पुष्टि की है कि मौत स्वाभाविक नहीं थी। पुलिस का मानना है कि हत्या और आत्महत्या के बीच कड़ा संघर्ष हुआ होगा।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने जब प्लांट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कमरे में प्रदीप और मधु के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति जाता हुआ दिखाई नहीं दिया। इससे किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका खत्म हो गई है। हालांकि फिर भी घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब इनके मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स के जरिए विवाद की असली वजह तलाश रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत का सही समय और कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में दंपती में विवाद की जानकारी मिली है। मधु की हत्या कर प्रदीप के आत्महत्या करने की आशंका है। हालांकि अभी जांच जारी है। - प्रकाशचंद्र अग्रवाल, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed