{"_id":"5bf9f14bbdec2241754a25b5","slug":"my-daughter-is-still-in-possession-of-nayan-sagar-says-victim-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी बेटी अब भी नयन सागर के कब्जे में, पीड़ित परिवार ने जैन मुनि पर लगाया सीधा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी बेटी अब भी नयन सागर के कब्जे में, पीड़ित परिवार ने जैन मुनि पर लगाया सीधा आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
jain muni nayan sagar
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयन सागर के वीडियो वायरल प्रकरण के चार माह बाद युवती के परिजनों ने मीडिया के समक्ष आकर जैन मुनि पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि हमारी बेटी आज भी जैन मुनि नयन सागर महाराज के कब्जे में है। जब से वहलना का वीडियो वायरल प्रकरण सामने आया है, तब से उसका हमारे परिवार से कोई संवाद नहीं हुआ है। बेटी का यह पता ही नहीं है कि वह कहां है।
विज्ञापन
महावीर चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में अखिल भारतीय जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति ने जैन मुनि नयन सागर पर सीधा हमला किया। खतौली की बबीता जैन और सुनील जैन ने मीडिया से अपील की कि मेरी बेटी को बचाओ, उसका पता लगाओ। पुलिस और प्रशासन भी हमारी नहीं सुन रहा है। हमें न्याय नहीं मिला तो हम सीएम योगी आदित्यनाथ के पास जाएंगे। यहां भी न्याय नहीं मिला तो हम पीएम मोदी के यहां गुहार लगाएंगे। कहीं भी न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लेंगे। प्रेसवार्ता में जैन समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि नयन सागर के परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति कहां से आई इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
शहर में जैन मुनि के पोस्टर चिपकाए
अखिल भारतीय जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति नई दिल्ली की ओर से नगर में जैन मुनि के पोस्टर चिपकाए गए हैं। पोस्टर में जैन मुनि नयन सागर का फोटो देते हुए लिखा है कि यह संजय जैन मुनि के रूप में व्यभिचारी है। दिल्ली और एनसीआर के जैन समाज ने इसके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन