फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: young man strangled to death when he went to the cemetery to clean the Cemetery

मुजफ्फरनगर : कब्रिस्तान में सफाई करने गए युवक की गला रेतकर हत्या

Thu, 19 Aug 2021 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Aug 2021 05:26 PM IST
सार

दोपहर में जब युवक खाना खाने के घर नही आया, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कब्रिस्तान में जाकर देखा तो उसका शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: young man strangled to death when he went to the cemetery to clean the Cemetery
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थानाक्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह गांव के कब्रिस्तान में साफ सफाई के लिए गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  वहीं परिजनों ने पुलिस में हत्या की तहरीर दी है।

विज्ञापन


रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 19 वर्षीय युवक फारुख पुत्र नसीरुद्दीन की किसी अज्ञात ने गर्दन रेत कर हत्या कर दी। युवक गांव के कब्रिस्तान में साफ सफाई के लिए गया था।
विज्ञापन


दोपहर में जब वह खाना खाने के घर नही आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कब्रिस्तान में जाकर देखा तो उसका शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। 

परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed