{"_id":"5eb708f78ebc3e90a4078c1b","slug":"muzaffarnagar-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-the-woman-arrived-on-duty-72-hours-after-her-husband-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: मां हमें तुम पर नाज है... पिता के निधन के 72 घंटे बाद ड्यूटी पर पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: मां हमें तुम पर नाज है... पिता के निधन के 72 घंटे बाद ड्यूटी पर पहुंचीं
Sun, 10 May 2020 01:18 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 10 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
सुनीता अपने बेटे के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा के गांव कादीपुर निवासी हैं सुनीता। पति इंद्रवीर सिंह पिछले लगभग तेरह वर्षों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। काफी उपचार के बाद सात अप्रैल को उनकी मौत हो गई। तीन दिन बाद वह अपनी ड्यूटी पर लौट आईं। सुनीता भोपा सीएचसी में तैनात है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: जज्बे को सलाम, जुड़वां नवजातों का अंतिम संस्कार कर लौट आए ड्यूटी पर
विज्ञापन
सुनीता सालार के बेटे विपुल व विशाल कहते हैं, उन्हें पिता की मौत का सदमा तो बहुत है, लेकिन उन्हें अपनी मां सुनीता पर नाज है। माता बीमार पिता की लम्बे समय से देख भाल करती आ रही थीं। साथ ही उन्होंने अपने फर्ज को भी निभाया। पिता की मौत के बाद भी मां कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देती रहीं। पिता की मौत के 72 घंटे बाद ही कोरोना के चलते अपनी ड्यूटी पर लौट जाने पर वह अपनी मां पर गर्व महसूस करते हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/