फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Constable Mohit returned to duty six days after cremating two sons

कोरोना से जंग: जज्बे को सलाम, जुड़वां नवजातों का अंतिम संस्कार कर लौट आए ड्यूटी पर

Fri, 08 May 2020 07:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 May 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Constable Mohit returned to duty six days after cremating two sons
सिपाही मोहित - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धा फर्ज के लिए दिल में असीम दर्द लिए भी ड्यूटी निभा रहे हैं। अलीगढ़ निवासी एक कांस्टेबल के जुड़वा बेटों का छह दिनों के अंतराल पर निधन हो गया। उनके पैदा होने की खुशी में वह घर नहीं गए थे, लेकिन जब बुरी खबर सुनी तो अपनों के बीच पहुंचे और छह दिनों में दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर फिर ड्यूटी पर लौट आए। देश की सेवा में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो खुद बीमार हैं, लेकिन इसका असर अपनी ड्यूटी पर नहीं पड़ने दे रहे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संकट के सिपाही: डेढ़ साल के बेटे को घर छोड़ रात में ड्यूटी दे रहीं मुजफ्फरनगर की महिला सिपाही छाया
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा थाना क्षेत्र की शुकतीर्थ पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल मोहित के जज्बे को सलाम है। मोहित जिला अलीगढ़ के गांव वैंना के रहने वाले हैं। 21 अप्रैल को नोएडा के अस्पताल में उनकी पत्नी साक्षी ने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। एक दिन बाद ही 22 अप्रैल को अस्पताल में ही एक बेटे की मौत हो गई। एक बेटे की मौत की खबर पाकर वह अवकाश लेकर अस्पताल पहुंचे। इतना ही नहीं छह दिन के अंतराल में उसका दूसरा बेटा भी चल बसा। मोहित उसका भी अंतिम संस्कार कर पांच दिन बाद ही ड्यूटी पर लौट आए। मोहित के पिता जयप्रकाश पिछले तीन वर्षों से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे हैं। उनकी बीमारी का सदमा मां राजेश सहन नहीं कर पाई थीं। गत वर्ष मां का देहांत हो गया। दोनों जुड़वा बेटों की मौत से पत्नी साक्षी पर भी गमों का पहाड़ टूटा है। वह गांव में ही बीमार ससुर की देखरेख कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed