फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: uncle and nephew died in an accident on Jansath road after a truck hit the car

Muzaffarnagar: जानसठ रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

Sat, 18 Jun 2022 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Jun 2022 12:48 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक चाचा भतीजा हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं चाचा भतीजे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: uncle and nephew died in an accident on Jansath road after a truck hit the car
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात घर वापस लौटते समय एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस के अनुसार हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। वहीं हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मीरापुर के मोहल्ला मुस्तर्क निवासी हसमुद्दीन (55) अपने परिवार के साथ गमी में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर आया था। 

घर वापस लौटते समय परिवार की गाड़ी सिखेड़ा के पास खराब हो गई। गमी से लौट रहे परिवार की कार में मुजफ्फरनगर की ओर से आए ट्रक ने टक्कर मार दी और दो लोगों को कुचल दिया। 
विज्ञापन


हसमुद्दीन और उसका भतीजा आसिफ (21) मुख्य मार्ग पर खड़े थे। इस हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। परिवार के तीन घायलों की हालत भी गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed