{"_id":"5fa175138ebc3e9bc61cbf1f","slug":"muzaffarnagar-two-policemen-present-line-in-case-of-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: लापरवाही के मामले में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, मारपीट व लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: लापरवाही के मामले में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, मारपीट व लूट का आरोप
Tue, 03 Nov 2020 08:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 03 Nov 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी शशीकांत ने बायवाला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के सामने बदमाशों द्वारा मारपीट करने व लूट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शशीकांत का कहना है कि व किनौनी शुगर मिल से डीसीएम में चीनी लेकर शामली की ओर जा रहा था। बायवाला पुलिस चौकी के पास पुलिस कर्मियों के सामने उसके साथ मारपीट व 50 हजार की लूट हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने इस घटना में शामली निवासी चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। पुलिस कर्मियों के सामने हुई घटना को लेकर ड्यूटी में लापरवाही करने के आरोप में बायवाला पुलिस चौकी के सिपाही गुरुदत्त त्यागी व सुरेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया।बायवाला पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि लापरवाही के आरोप में पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं।
विज्ञापन