फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Transport and mechanic killed in road accident, helper injured

Muzaffatnagar: सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर और मिस्त्री की मौत, हेल्पर गंभीर

Sun, 12 Feb 2023 04:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Feb 2023 04:19 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में खराब गाड़ी को सही कर वापस लौट रहे ट्रांसपोर्टर की कार में खतौली बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रांसपोर्टर व हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Transport and mechanic killed in road accident, helper injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के मसूरी में खराब गाड़ी को सही कर वापस लौट रहे ट्रांसपोर्टर की कार में खतौली बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।  हादसे में  कार सवार ट्रांसपोर्टर और  मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर घायल है।  पुलिस ने  मृतकों का पंचनामा भरकर पोटमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी योगेंद्र यादव ने बताया कि उनका छोटा भाई सतेंद्र यादव (36) ट्रांसपोर्ट का काम करता था। दस फरवरी को 26 सीटर गाड़ी टूर के लिए मसूरी भेजी गई थी। वह गाड़ी 11 फरवरी को खराब होने की सूचना मिली। इसके बाद सत्येंद्र अपने साथ मैकेनिक लिसाड़ी गेट निवासी दिलशाद और हेल्पर जाकिर कॉलोनी निवासी तालिब खान पुत्र मोहम्मद को अपनी कार में मसूरी ले गया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मदनी के बयान पर विहिप का पलट वार, कहा-बोल रहे जिन्ना की भाषा, पढ़ें-ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी सही करने के बाद तीनों मसूरी से कार में सवार होकर मेरठ वापस लौट रहे थे। शनिवार रात खतौली बाईपास पर भैसी पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिस कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।  

कार में सवार उनका भाई सत्येंद्र यादव, दिलशाद, तालिब खान भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भिजवा। चिकित्सकों ने सत्येंद्र यादव और दिलशाद को मृत बताया, जबकि गंभीर घायल तालिब खान को उपचार के लिए मेरठ भर्ती कराया गया। योगेंद्र ने सड़क दुर्घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed