फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, three killed in road accident in uttar pradesh

यूपी: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो की नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 13 Nov 2018 09:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 13 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, three killed in road accident in uttar pradesh
फाइल फोटो

यूपी के मुजफ्फरनगर में रतनपुरी, पुरकाजी व नई मंडी क्षेत्र स्थित हाईवे पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ये हादसे सोमवार की रात को हुए। 

विज्ञापन

  
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव झबरपुर निवासी जनेश्वर पुत्र प्रकाश उत्तराखंड की किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब करता था। वह रोजाना कंपनी की गाड़ी से ही घर आता-जाता था। सोमवार की रात वह कंपनी की गाड़ी से ड्यूटी पूरी कर गांव लौटा था। उक्त गाड़ी को झबरपुर का ही जॉनी चला रहा था। गांव में गाड़ी से उतरते वक्त वह पहिये की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे पीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव को लेकर लौट आए। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। जनेश्वर के बेटे सचिन ने वाहन चालक जॉनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


उधर, शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बागोवाली बाईपास पर सोमवार की रात सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शव मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रतनपुरी थाना क्षेत्र में हाइवे पर केएफसी रेस्टोरेंट के सामने मंगलवार तड़के करीब 50 वर्षीय शख्स की लाश पड़ी मिली, जिसे अज्ञात वाहन ने कुचला हुआ था। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। डायल-100 ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव देखने में मुस्लिम व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पेंट की जेब से ट्रेन के नौ नवंबर के दो टिकट मिले हैं, जो मेरठ से विशाखापत्तनम के हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि आखिर उक्त व्यक्ति मेरठ-विशाखापत्तनम की ट्रेन छोड़कर हाइवे पर रतनपुरी क्षेत्र में कैसे और कब पहुंचा और उसकी जेब से मिली दूसरी टिकट आखिर किसकी है। पुलिस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए इसे महज हादसा बता रही है, जबकि स्थानीय लोगों ने इसे हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed