फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: The woman living in the maternal house was shot in suspicious circumstances, injured

Muzaffarnagar: मायके में रह रही महिला को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगी, घायल

Wed, 08 Jun 2022 11:37 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jun 2022 11:37 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर शहर में अपने मायके में रह रही एक महिला को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। महिला ने बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: The woman living in the maternal house was shot in suspicious circumstances, injured
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला के पैर में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से हड़कंप मच गया। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रतनपुरी क्षेत्र के गांव कैलाशनगर में घर के बाहर झाड़ू लगा रही पिंकी उर्फ गुड्डी (35) को संदिग्ध परिस्थिति में पैर में गोली लग गई। महिला ने बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को खतौली अस्पताल भेजा। जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: टोल कर्मियों से मारपीट वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तीन का हुआ तबादला, ये था पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला के पैर के तलवे में घाव मिला है। पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायल महिला पिंकी की शादी करीब 15 वर्ष पहले बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली निवासी विकास के साथ हुई थी। लेकिन फिलहाल पिछले काफी समय से उक्त महिला अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके कैलाशनगर में अपने पिता के घर पर ही रह रही थी। महिला के पिता, माता तथा दो भाइयों की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed