फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three policemen transferred by ssp for beating up employees at Kashi toll plaza in Meerut

Meerut: टोल कर्मियों से मारपीट वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तीन का हुआ तबादला, ये था पूरा मामला

Wed, 08 Jun 2022 12:19 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jun 2022 12:19 AM IST
सार

टोल कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर आखिर गाज गिर गई। एसएसपी ने तीन का तबादला कर दिया है। वहीं अभी और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Three policemen transferred by ssp for beating up employees at Kashi toll plaza in Meerut
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में मंगलवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कार्रवाई कर दी। मारपीट करने वाले हेड कांस्टेबल तरुण यादव, कंचन और रवि कुमार का तबादला कर दिया। हेड कांस्टेबल निशांत कुमार को भी गाजियाबाद रिलीव कर दिया गया है। दरोगा मोहसिन और हेड कांस्टेबल कुर्बान की जांच अभी चल रही है। एसपी क्राइम अनित कुमार की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस वालों पर और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन


रविवार देर रात एसओजी में तैनात दरोगा मोहसिन, हेड कांस्टेबल कु्र्बान, तरुण यादव, कंचन, रवि दिल्ली से लौट रहे थे। आरोप कि काशी प्लाजा पर टोल मांगने पर पुलिसकर्मियों ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस पर एसएसपी ने संज्ञान लिया और एसपी क्राइम से जांच रिपोर्ट मांगी। एसपी क्राइम ने जांच रिपोर्ट आने से पहले एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को हेड कांस्टेबल तरुण यादव, रवि और कंचन कुमार का स्थानांतरण कर दिया।

नहीं हुई एफआईआर, समझौता लिखवाया 
वीडियो वायरल होने पर मामला लखनऊ तक पहुंच गया था। पाथ इंडिया के मैनेजर रविंद्र कुमार ने घटना की सूचना एनएचएआई और पाथ इंडिया के अधिकारियों को दी थी। इसके बावजूद मंगलवार को दोनों पक्षों का थाने में इंस्पेक्टर के सामने समझौता हुआ। एसओजी टीम और पाथ इंडिया के अधिकारियों ने थाने पहुंचकर समझौतानामा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed