फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: The old man jumped in the Gangnahar after parked the bike on the shore, saved by police

Muzaffarnagar: बाइक किनारे पर खड़ी कर बुजुर्ग ने गंगनहर में लगा दी छलांग, पुलिस बनी देवदूत

Mon, 22 Aug 2022 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Aug 2022 04:26 PM IST
सार

रतनपुरी क्षेत्र में सठेड़ी पुल पर 60 वर्षीय व्यक्ति ने बाइक खड़ी कर गंगनहर में छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस व्यिक्त् के लिए देवदूत बन गई और उसे सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: The old man jumped in the Gangnahar after parked the bike on the shore, saved by police
Muzaffarnagar police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस एक बुजुर्ग के लिए देवदूत बन गई। यहां रतनपुर थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग ने अपनी बाइक गंगनहर के किनारे खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस ने समय रहते राहगीरों की मदद से बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


नहर में कूदकर जान देना चाहता था बुजुर्ग
जानकारी के अनुसार मेरठ के माधवपुरम निवासी नरेश पुत्र तेजराम गर्ग सोमवार सुबह मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने गंगनहर के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी और नहर में छलांग लगा दी। हालांकि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बुजुर्ग नरेश को बामुश्किल बाहर निकलवाया। पुलिस ने पूलिस ने बुजुर्ग नरेश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में नरेश गर्ग ने बताया कि वह मानसिक तनाव के कारण नहर में कूद गए थे। वहीं व्यक्ति को सकुशल बचाए जाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed