{"_id":"5c5d5b49bdec222be735879c","slug":"muzaffarnagar-sangeet-som-became-the-bjp-s-big-leader-after-muzaffarnagar-riot","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो एक दंगा... जिसके बाद भाजपा के फायर ब्रांड नेता बन गए संगीत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो एक दंगा... जिसके बाद भाजपा के फायर ब्रांड नेता बन गए संगीत सोम
Fri, 08 Feb 2019 06:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कवाल कांड की वीडियो क्लिप के मामले में जेल गए सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम एकाएक सुर्खियों में आ गए। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के फायर ब्रांड नेता बन गए और संगठन ने उनकी पूर्वांचल में बड़ी सभाएं कराईं। सोम ने क्लिप मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद आरोप लगाया था कि दंगा भड़काने की नीयत से सपा ने ही यह वीडियो वायरल कराया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुबोध ने दर्ज कराई थी एफआईआर
गोवंश के बवाल में मारे गए बुलंदशहर के स्याना कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने कथित वीडियो क्लिप की एफआईआर यहां शहर कोतवाली में सितंबर 2013 में दर्ज कराई थी। उस समय वह कोतवाली में एसएसआई के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/