{"_id":"5f3d6a3250196f5902280513","slug":"muzaffarnagar-retired-income-tax-officer-and-shopkeeper-dies-from-corona-43-people-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: कोरोना से रिटायर आयकर अधिकारी व दुकानदार की मौत, 43 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: कोरोना से रिटायर आयकर अधिकारी व दुकानदार की मौत, 43 लोग मिले संक्रमित
Wed, 19 Aug 2020 11:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को कुल 43 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें जेल में बंद 18 बंदी भी शामिल हैं। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के छह कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं, जिस कारण शाखा को बंद कर दिया गया है। वहीं दो की संक्रमण से मौत हुई है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 336 हो गए हैं, 32 मरीज ठीक होकर घर गए।
विज्ञापन
कोरोना से रिटायर आयकर अधिकारी और दुकानदार की मौत
कोरोना से पूर्व आयकर अधिकारी महिला सहित दो मरीजों की मौत हो गई। पूर्व आयकर अधिकारी की नोएडा के मैक्स अस्पताल में मृत्यु हुई है। जबकि बुढ़ाना में जांच के कुछ देर बाद ही दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर के केशवपुरी निवासी भाजपा सभासद कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बाद में उनकी पत्नी भी पॉजिटिव मिली थीं। यहां से उन्हें बेगराजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर 15 दिन पहले उन्हें मैक्स अस्पताल नोएडा भर्ती कराया गया था, जहां पर बुधवार रात नौ बजे उनकी मौत हो गई। वह पूर्व आयकर अधिकारी थीं। एक साल पहले ही सेवानिवृत्त हुई थीं।
विज्ञापन
पढ़ें: बागपत 12 घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई मकानों में आई दरार
बुढ़ाना कस्बे में भी एक दुकानदार की कोरोना से मौत हो गई। कस्बे में किताब विक्रेता (60) की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बुधवार को टीम कस्बे में गई, तो दुकानदार ने भी रैपिड एंटीजन जांच कराई।
जांच में दुकानदार पॉजिटिव आया। जिसकी जानकारी देकर विभाग से एंबुलेंस बुलाई। उन्हें सीएचसी ले लाया गया, जहां पर कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि दुकानदार के शव का कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार कराया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/