फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Pauri road blocked due after death of two brothers, family created a ruckus

Muaffarnagar: दो भाइयों की मौत के मामले में दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर जाम, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

Wed, 24 Jul 2024 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Jul 2024 11:46 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर में सड़क हादसे में मारे गए दो भाइयों की माैत के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली-पौढ़ी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों भाइयों की माैत बाइक में बस की टक्कर लगने के कारण हुई थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Pauri road blocked due after death of two brothers, family created a ruckus
शव रखकर हंगामा करते परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित गांव देवल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो भाइयों की माैत हो गई। रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार रहड़वा निवासी सगे भाई अमन और सुमित की मौत हो गई थी। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली-पौढ़ी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


रामराज थाना क्षेत्र के गांव रहड़वा निवासी दो सगे भाई अमन (20) व सुमित (24) पुत्रगण ब्रह्मपाल मंगलवार सुबह बाइक से बिजनौर गए थे। दोपहर में वापस आते समय वह गांव देवल आए। इसके बाद बाइक मोड़कर गांव जाने के लिए नहर की तरफ वापस जाने लगे।
विज्ञापन


इसी समय मीरापुर की तरफ से आ रही गढ़ मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। इस मामले में बुधवार को ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं।वहीं जाम की सूचना पर अधिकारी माैके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed