{"_id":"5f86f9248ebc3e9ba96a7419","slug":"muzaffarnagar-news-second-childs-statement-recorded-in-gaudiya-math-case-hearing-adjourned","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: गौड़ीय मठ प्रकरण में दूसरे बालक के बयान दर्ज, सुनवाई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: गौड़ीय मठ प्रकरण में दूसरे बालक के बयान दर्ज, सुनवाई स्थगित
Wed, 14 Oct 2020 06:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 14 Oct 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
आश्रम और साइड में ढोंगी बाबा
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ के गौड़ीय मठ आश्रम में मिजोरम व त्रिपुरा के बच्चों का यौन शोषण करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट में दूसरे पीड़ित बालक के बयान दर्ज किए गए। पॉक्सो कोर्ट के जज संजीव कुमार तिवारी ने जिरह जारी रखते हुए सुनवाई 16 अक्तूबर तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
अभियोजन की ओर से विशेष अभियोजक दिनेश शर्मा ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान दोनों आरोपी कोर्ट में उपस्थित थे। नौ जुलाई को शुक्रतीर्थ के गौड़ीय मठ से दस बच्चों को मुक्त कर उनका मेडिकल कराया गया था।
विज्ञापन
चिकित्सकीय परीक्षण में चार बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि होने पर यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया। आश्रम के संचालक भक्ति भूषण महाराज और उसके शिष्य किशन मोहन दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने संगीन धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में चार पीड़ित बच्चों में से दो के बयान न्यायालय में दर्ज हो चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/