फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: men attack on a woman working in farms, divyang son beaten

मुजफ्फरनगर: युवती को भगाने के आरोप में युवक की मां पर हमला, दिव्यांग बेटे से भी की मारपीट

Sat, 06 Apr 2019 10:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Apr 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: men attack on a woman working in farms, divyang son beaten
क्राइम
यूपी के मुजफ्फरनगर में प्रेमिका को भगाने के आरोप में एक युवक की मां पर दूसरे समूह के दो लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। वहीं जानकारी लगने पर मां को बचाने पहुंचे दिव्यांग बेटे से भी मारपीट की गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


भोपा थानाक्षेत्र के गांव विलायत नगर निवासी राजकुमारी पत्नी बालकिशन शुक्रवार सुबह दिव्यांग बेटे रविंद्र के साथ खेत पर गई थी। आरोप है कि गांव के ही दो लोग खेत पर पहुंचे और महिला से गालीगलौज करने लगे। 
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों पर महिला पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। वहीं, मौजूद दिव्यांग रविंद्र ने मां को बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस को घटना की सूचना देकर घायल महिला को सीएचसी ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के परिजनों का कहना है कि करीब एक माह पूर्व हमलावर पक्ष की एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी, जिसमें आरोपियों द्वारा महिला व उसके परिजनों पर युवती के अपहरण का शक जताया जा रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में महिला पर हमला किया गया।

थाना प्रभारी जी एस गिल ने शनिवार को बताया कि विलायत नगर गांव के गुड्डु के उसकी प्रेमिका के साथ भागने से गुस्साए लोगों के एक समूह ने उसकी मां पर हमला कर दिया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed