Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Massive Fire Breaks Out in Gunny Bag Shop and Warehouse at Muzaffarnagar New Mandi

Muzaffarnagar: नवीन मंडी में धधकी बारदाने की दुकान, गोदाम में लगी भीषण आग, दीवार तोड़कर पहुंची दमकल टीम

Thu, 07 May 2026 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 May 2026 10:28 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर की नवीन मंडी में बारदाने की दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दीवार तोड़कर राहत कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Massive Fire Breaks Out in Gunny Bag Shop and Warehouse at Muzaffarnagar New Mandi
मुजफ्फरनगर में आग की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी में बुधवार देर रात बारदाने की दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन


रात में बंद कर गए थे दुकान
जानकारी के अनुसार पुरकाजी के मूल निवासी कार्तिक कुमार वर्तमान में नई मंडी क्षेत्र में रहते हैं और नवीन मंडी में उनकी बारदाने की दुकान व गोदाम है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन

देर रात अचानक दुकान और गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

यह भी पढ़ें: CM Visit: देवबंद में आज सीएम का सियासी शक्ति प्रदर्शन, ये रूट रहेगा डायवर्ट, कलक्ट्रेट में विरोध का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दीवार तोड़कर अंदर पहुंची दमकल टीम
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए दमकल कर्मियों ने दीवार तोड़कर अंदर पहुंचने का प्रयास किया और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।
अग्निशमन विभाग ने अपनी चार गाड़ियों के साथ-साथ दो पेपर मिलों से भी पानी के दो टैंकर मंगवाए हैं। लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
अग्निशमन विभाग के अधिकारी आरके यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पूरी जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग बुझाने और नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed