फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: LLB Student Found Dead in Village Forest After Birthday Party, Murder Suspected

मुजफ्फरनगर: जन्मदिन की पार्टी में गया था युवक, सुबह जंगल में पड़ा मिला शव; हत्या की आशंका

Thu, 24 Sep 2026 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Sep 2026 01:49 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में ग्राम प्रशासक के 20 वर्षीय पुत्र का शव गांव के जंगल में मिला। युवक बुधवार शाम दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: LLB Student Found Dead in Village Forest After Birthday Party, Murder Suspected
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरेटी निवासी ग्राम प्रशासक विवेक राठी के 20 वर्षीय पुत्र रोहन का शव गुरुवार सुबह गांव के जंगल में पड़ा मिला। रोहन श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन


वह बुधवार शाम दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गांव नन्हेड़ा गया था। रात में घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दोस्तों से संपर्क किया था। सुबह जंगल में शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: संतान न हुई तो रची कहानी, नवजात चोरी कर घर सजाया, पड़ोसियों से कहा- बेटा हुआ है; आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने सुबह घर पहुंचने की कही थी बात
परिजनों के अनुसार बुधवार शाम रोहन गांव नन्हेड़ा में दोस्तों की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। रात में जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता विवेक राठी ने फोन पर दोस्तों से बात की। दोस्तों ने बताया कि रोहन सुबह घर आ जाएगा। सुबह तक रोहन के घर नहीं पहुंचने पर पिता ने दोबारा दोस्तों से संपर्क किया। इस बार उन्हें बताया गया कि रोहन रात करीब 11 बजे ही वहां से चला गया था।

 

जंगल में पड़ा मिला शव
इसी बीच गांव के कुछ ग्रामीणों ने जंगल में युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रोहन का शव देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस जांच में जुटी
मामले में परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस घटनास्थल और युवक के दोस्तों से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed