फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Juvenile Offender in Remand Home Posts Video on Instagram

Muzaffarnagar: बाल संप्रेषण गृह में बंद बाल अपचारी ने इंस्टाग्राम पर वायरल की वीडियो

Mon, 09 Jun 2025 03:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 09 Jun 2025 03:35 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिले के बाल संप्रेषण गृह में बंद एक बाल अपचारी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर वायरल कर दी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Juvenile Offender in Remand Home Posts Video on Instagram
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के बाल संप्रेषण गृह में बंद एक बाल अपचारी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर वायरल कर दी। वीडियो में वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो जानलेवा हमले के मामले में बंद एक आरोपी ने बनाई और शेयर की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सचिन बनकर की शादी, गर्भवती होने पर छोड़ा, पकड़ा तो मुबस्मीर बोला-ये हमारा पेशा, धर्म परिवर्तन का भी दबाव
विज्ञापन


यह मामला तब सामने आया जब संप्रेषण गृह के प्रभारी मोहित कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को परिजनों से फोन पर बात कराने के लिए जो कर्मचारी तैनात था, वह अपना मोबाइल भूलकर बाहर चला गया था। इसी दौरान बाल अपचारी ने मोबाइल का गलत इस्तेमाल करते हुए वीडियो बना ली और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाने में प्रार्थना पत्र देकर वीडियो को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल जांच की जा रही है कि मोबाइल बाल अपचारी तक कैसे पहुंचा और उसमें किस स्तर की लापरवाही हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed