फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Javed arrested in terror funding, his father says shot dead him if he is an accused

बेटा दोषी हो तो गोली मार दो, जावेद की गिरफ्तारी पर बोले पिता, खुफिया विभाग ने गांव में डाला डेरा

Wed, 13 Nov 2019 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Nov 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Javed arrested in terror funding, his father says shot dead him if he is an accused
जावेद के पिता इमरान (दाएं) व अन्य ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
हवाला कारोबार के जरिये टेरर फंडिंग के मामले में फंसे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जावेद अली के पिता इमरान ने बेटे को बेकसूर बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। इसके साथ ही जांच में बेटे के दोषी पाए जाने पर उसे गोली मारने की भी बात कही है।
विज्ञापन


छपार क्षेत्र के गांव खामपुर निवासी जावेद अली सऊदी अरब में कारपेंटर की नौकरी करता था। सोमवार देर रात सऊदी अरब से लौटते समय एनआईए की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से जावेद को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


जावेद पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा के लिए हवाला कारोबार के जरिये टेरर फंडिंग का आरोप है। जावेद की गिफ्तारी की सूचना पर मंगलवार को खुफिया विभाग व पुलिस टीम ने गांव खामपुर पहुंचकर उसके घर-परिवार की जानकारी लेने के साथ ही परिजनों व ग्रामीणों से जावेद के संबंध में पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे मामले में जावेद के पिता इमरान का कहना है कि उन्हें पूरा यकीन है कि बेटा बेकसूर है, उसे इस मामले में फंसाया गया है। इसके चलते इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि जांच में बेटा दोषी पाया जाए तो उसे गोली मार देनी चाहिए। 

पिता इमरान का कहना है कि उन पर बैंक कर्ज है। मार्च-18 में दो बेटियों की शादी थी, जिसके लिए जावेद ने सऊदी अरब से अपने कंपनी के बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये निकालकर मंगलौर निवासी व्यक्ति के माध्यम से घर भिजवाए थे। 

बैंक अपनी कर्ज की राशि उक्त रकम में से न काट ले, जिससे बेटियों की शादी रुक जाए। इसीलिए रुपये बैंक खाते के बजाए मंगलौर के गांव भुक्कनपुर निवासी अब्दुल समद के द्वारा मंगाए गए थे। पिता का कहना है कि यदि उक्त व्यक्ति के आतंकियों से जुड़े होने का पता होता तो उसके माध्यम से रुपये नहीं मंगाए जाते। 

Muzaffarnagar: Javed arrested in terror funding, his father says shot dead him if he is an accused
पूछताछ करती एनआईए की टीम

करीब चार माह भारतीय दूतावास के कब्जे में रहा जावेद
गांव खामपुर निवासी जावेद अली को भारत लौटने से पहले करीब चार माह तक सऊदी अरब में भारतीय दूतावास की हिरासत में रखा गया था।

सूत्रों के अनुसार, इंडियन एंबेसी में जावेद से टेरर फंडिंग के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही उसके सऊदी अरब स्थित कंपनी व निजी बैंक खातों की भी जानकारी लेते हुए उसकी सभी एंट्रियां चेक की गईं। पूरी तरह जांच करने के बाद ही जावेद को सोमवार रात सऊदी अरब से स्वदेश भेजा गया, जहां एयरपोर्ट पर एनआईए द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed