{"_id":"630b3f0ee22a01202c17c317","slug":"muzaffarnagar-husband-gave-triple-talaq-to-his-wife-if-she-refused-to-plead-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जेल में कैद पति की नहीं की पैरवी तो मुलाकात करने पहुंची पत्नी को दिया तीन तलाक, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेल में कैद पति की नहीं की पैरवी तो मुलाकात करने पहुंची पत्नी को दिया तीन तलाक, ये है पूरा मामला
Sun, 28 Aug 2022 03:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Aug 2022 03:40 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जेल में बंद पति ने पैरवी करने से इनकार करने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। बताया गया कि महिला अपने भाइयों के साथ पति से जेल में मुलाकात करने गई थी।
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर जेल में बंद पति ने पैरवी न करने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला अपने भाइयों के साथ पति से जेल में मुलाकात करने गई थी। इसी दौरान पति ने तीन तलाक दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
शहर की एक मुस्लिम बस्ती में रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय और नई मंडी कोतवाली में प्रार्थना दिया है। बताया कि उसकी शादी 17 साल पहले शामली के थाना झिंझाना के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। इसके बाद भी पति ने मुजफ्फरनगर निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली थी। कुछ माह पहले दूसरी पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था।
यह भी पढ़ें: UP: वर्दी का सम्मान न मर्यादा खयाल, महिला सुरक्षा के जिम्मेदार ही महकमे को कर रहे दागदार
विज्ञापन
पुलिस ने पति को पकड़ कर जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में बंद है। 26 अगस्त को वह अपने भाइयों के साथ जेल में बंद पति से मिलने गई थी। पति ने उस पर पैरवी न करने का आरोप लगाते हुए तीन तलाक दे दिया।
धमकी दी कि जेल से बाहर आने के बाद यदि वह उसे घर पर मिली तो जान से मार देगा। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी का कहना हैं कि मामले में जांच की जाएगी।