फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: fierce fire in Tehri Paper Mill, fire brigade control the fire from several districts

मुजफ्फरनगर: टिहरी पेपर मिल में लगी भीषण आग, कई जिलों से मंगाई फायर ब्रिगेड, उच्चाधिकारी मौके पर

Sun, 28 Apr 2019 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Apr 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: fierce fire in Tehri Paper Mill, fire brigade control the fire from several districts
आग पर काबू पाता दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर टिहरी पेपर मिल में अचानक आग लग गई। भीषण आग से जहां लाखों का नुकसान हुआ है वहीं कई जिलों से फायर ब्रिगेड मौके पर बुलाई गई। आग की सूचना पर जिले के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जानकारी ले रहे हैं। 
विज्ञापन


दमकल की दर्जन भर गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। उधर थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जीवना में आग लगने से गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। किसानों ने जली हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव जीवना में रविवार को दोपहर बाद दो बजे गांव के किनारे कूड़े के ढेर में आग लग गई। गांव के किनारे रखे बिटोड़े भी आग से जल गए। देखते देखते आग जंगल की तरफ  फैल गई। आग ने गन्ने  तथा गेहूं के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में काम कर रहे किसान, मजदूर तथा ग्रामीण आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

सूचना देने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। गांव के किसान गजेंद्र पुत्र करताराम की दो बीघा गेहूं की फसल  और बेगराज पुत्र चरण सिंह की आठ बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसान नेता मोहित अहलावत तथा गांव के किसानों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed