फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Chaudhary Ajit Singh says that BJP wants to win elections by rioting in Kashmir

मिशन 2019: कश्मीर में दंगा कराकर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा : चौधरी अजित सिंह

Sat, 09 Mar 2019 06:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Chaudhary Ajit Singh says that BJP wants to win elections by rioting in Kashmir
कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा पहले मुजफ्फरनगर में दंगा कराकर चुनाव जीती। अब कश्मीर में दंगा कराकर चुनाव जीतना चाहती है। जब कश्मीर हमारा है तो कश्मीरी भी तो हमारे ही हैं। 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि भाजपा ने ऐसा माहौल बना दिया है कि जो भाजपा की बात करें वो देशभक्त, जो विरोध करें वो देशद्रोही। चौधरी अजित सिंह ने कहा कि यूपी में भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन


शहर के जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में सपा-बसपा नेताओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे चौधरी अजित सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि बीते पांच साल से कश्मीर में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादी कम, कश्मीरी आतंकवादी अधिक मरे हैं, हमारे जवानों की मौतें लगातार हो रही हैं। जब हम लोग यह कहते हैं कि कश्मीर हमारा है तो कश्मीर में रहने वाले लोग भी तो हमारे हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजित सिंह ने कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा मुजफ्फरनगर में दंगा कराकर चुनाव जीत गई, अब कश्मीर में दंगा कराकर चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत की सेना के पराक्रम पर हमें गर्व है, लेकिन भाजपा सैनिक कार्रवाई को भुनाने में लगी है। मोदी सरकार सेना की बहादुरी के नाम पर देश को न बांटे। महागठबंधन भाजपा को हराने के लिए ही हुआ है। यूपी में भाजपा पूरी तरह साफ हो जाएगी। 

वहीं गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। इससे आगे वह चुप्पी साध गए। उन्होंने कहा कि कश्मीर और पाकिस्तान के मसले पर केंद्र सरकार ने विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया। अब से पहले जितने भी प्रधानमंत्री हुए, उन्होंने युद्ध जैसी परिस्थितियों में विपक्ष को हमेशा अपने साथ लिया है। ऐसा लगता है मोदी देश के नहीं, भाजपा के प्रधानमंत्री हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed