{"_id":"60a0f4648ebc3e8d927d5647","slug":"muzaffarnagar-bharatiya-kisan-union-withdraws-opposition-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : भारतीय किसान यूनियन ने सीएम का विरोध वापस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : भारतीय किसान यूनियन ने सीएम का विरोध वापस लिया
Sun, 16 May 2021 04:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 May 2021 04:01 PM IST
सार
चौधरी नरेश टिकैत में डीएम आवास के बाहर आकर बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आ रहे हैं इसलिए यूनियन उनका विरोध नहीं करेगी
विज्ञापन
rakesh tikait
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को जनपद आगमन पर विरोध करने की घोषणा को वापस ले लिया है। विरोध की घोषणा के बाद प्रशासन में रात से ही हड़कंप मचा था। अधिकारी भाकियू नेताओं से संपर्क साधे हुए थे। उनकी मान मनव्वल करने में लगे थे। आखिरकार प्रशासन ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से वार्ता कर उन्हें मना लिया।
डीएम आवास पर हुई बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, प्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, मंडल महासचिव राजू अहलावत, जिला अध्यक्ष धीरेंद्र लाटियान से वार्ता की। वार्ता में बताया कि सीएम का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। वह कोविड-19 नियंत्रण को किए गए इंतजाम की समीक्षा के लिए आ रहे हैं।
वार्ता के उपरांत भारतीय किसान यूनियन ने अपना विरोध वापस ले लिया। चौधरी नरेश टिकैत में डीएम आवास के बाहर आकर बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आ रहे हैं इसलिए यूनियन उनका विरोध नहीं करेगी।
विज्ञापन
कहां कि कोरोना महामारी के खिलाफ प्रशासन के काम में हम उनके साथ हैं। विरोध वापस लेने पर महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर होने वाली पदाधिकारियों की बैठक को भी स्थगित कर दिया गया।