{"_id":"63fc77742cce2ab0000e4426","slug":"muzaffarnagar-bhakiyu-president-naresh-tikait-honored-master-vijay-singh-sitting-on-dharna-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह को किया सम्मानित
Mon, 27 Feb 2023 02:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 Feb 2023 02:57 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लंबे समय से भूमाफियाओं के खिलाफ धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने धरनास्थल पहुंचकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
नरेश टिकैत मास्टर विजय सिंह को सम्मानित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में भूमाफियाओं के खिलाफ धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई समाज के लिए लड़ी जा रही है। मास्टर विजय सिंह पूरी युवा पीढ़ी और समाज के लिए प्रेरणा हैं।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ शहर के शिव चौक स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भाकियू की ओर से मास्टर विजय सिंह को प्रशस्त्रि पत्र दिया। टिकैत ने कहा कि विजय सिंह का लंबा धरना उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में पहली बार होगा राष्ट्रीय महिला हॉकी का संग्राम, मार्च में विभिन्न राज्यों की 13 टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन
भूमाफियाओं के खिलाफ चल रही लड़ाई में उनका कोई भी व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। इसके बावजूद भी वह अपने फैसले से डिगे नहीं। इससे पला चलता है कि लड़ाई समाज के लिए लड़ी जा रही है। सरकार को उनकी मांग पर गंभीरता दर्शाते हुए प्रकरण का निस्तारण कर देना चाहिए।
शामली के इस मामले में अब तक सरकार की ओर से बरती गई अदूरदर्शिता समझ से परे हैं। सरकार अपनी निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करें।