{"_id":"632af0a2021d244ec233ea00","slug":"muzaffarnagar-anil-dujana-appeared-in-court-in-the-murder-case-of-fertilizer-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarangar: खाद व्यापारी की हत्या के मामले में अनिल दुजाना को कोर्ट में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarangar: खाद व्यापारी की हत्या के मामले में अनिल दुजाना को कोर्ट में किया पेश
Wed, 21 Sep 2022 04:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Sep 2022 04:42 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद में संजीव त्यागी की हत्या के मामले में फैजाबाद जेल में बंद कुख्यात अनिल दुजाना को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। प्रकरण में अब गवाही की प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में छपार थानाक्षेत्र के खाद व्यापारी संजीव त्यागी की हत्या के मामले में फैजाबाद जेल में बंद कुख्यात अनिल दुजाना को कड़ी सुरक्षा के बीच अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-5 में पेश किया गया। अदालत ने दुजाना के वारंट निरस्त कर दिए। प्रकरण में अब गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agniveer Recruitment: मेजर जनरल मनोज तिवारी ने युवाओं का बढ़ाया हौसला, दूसरे दिन दौड़े आठ हजार युवा
विज्ञापन
छपार में आठ जनवरी 2012 को खाद व्यापारी संजीव त्यागी की हत्या कर दी गई थी। फैजाबाद जेल में बंद दुजाना के कोर्ट में पेश नहीं होने पर अदालत ने वारंट जारी कर दिए थे। पुलिस दुजाना को लेकर अदालत पहुंची, जिसके बाद दुजाना के वारंट निरस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agniveer भर्ती का दूसरा दिन: मैदान में कीचड़, फिर भी खूब दौड़े युवा, जूतों में पानी भरा तो टूटे सैकड़ों सपने
प्रकरण में अब गवाही की प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। अब तक 11 गवाह पेश हो चुके हैं। अब मामले में विवेचक की गवाही होगी। उधर, पुलिस ने मंडौली जेल में बंद हत्या के दूसरे आरोपी अमित शर्मा को भी कोर्ट में पेश किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता अमित त्यागी ने बताया कि प्रकरण की अगली सुनवाई एक अक्तूबर को होगी।