फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agniveer Recruitment: Major General Tiwari encouraged the youth, eight thousand youths ran on the second day

Agniveer Recruitment: मेजर जनरल मनोज तिवारी ने युवाओं का बढ़ाया हौसला, दूसरे दिन दौड़े आठ हजार युवा

Wed, 21 Sep 2022 02:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Sep 2022 02:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा में दसूरे दिन हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर के  आठ हजार युवा दौड़े। इस दौरान लखनऊ से आए जोनल भर्ती ऑफिसर मेजर जनरल मनोज तिवारी ने युवाओं का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment: Major General Tiwari encouraged the youth, eight thousand youths ran on the second day
मेजर जनरल तिवारी युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा में आज हापुड़ के युवाओं ने दमखम दिखाया। अग्निवीर भर्ती रैली में हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर के युवाओं ने दौड़ लगाई। सुबह पांच बजे से तीन-तीन सौ के ग्रुप में अभ्यर्थी दौड़ के लिए छोड़े गए। दोपहर तक शारीरिक भर्ती परीक्षा चली। भर्ती में एक ग्रुप से 10 से 15 युवाओं को लिया जा रहा। भर्ती के दूसरे दिन लखनऊ से आए जोनल भर्ती ऑफिसर मेजर जनरल मनोज तिवारी ने अग्निवीर भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि नवंबर में अभ्यर्थियों का एंट्रेंस एग्जाम कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


मेजर जनरल मनोज तिवारी ने बढ़ाया अग्निवीरों का हौसला
बुधवार को लखनऊ से आए जोनल भर्ती ऑफिसर मेजर जनरल मनोज तिवारी चौधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत कर हौसला बढ़ाया। दौड़ में शामिल होने आए अभ्यर्थियों से कहा कि पूरी मेहनत से शारीरिक भर्ती परीक्षा में शामिल हों। शारीरिक परीक्षा पूरी होने के बाद नवंबर माह में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: Agniveer भर्ती का दूसरा दिन: मैदान में कीचड़, फिर भी खूब दौड़े युवा, जूतों में पानी भरा तो टूटे सैकड़ों सपने

विज्ञापन
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: Major General Tiwari encouraged the youth, eight thousand youths ran on the second day
मेजर जनरल तिवारी युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए - फोटो : अमर उजाला

आज हापुड़ के आठ हजार युवाओं ने लगाई दौड़
आज भर्ती में हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वरतीनों तहसीलों के 8200 युवा शारीरिक भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। चौधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में हापुड़, धौलाना और गढ़ मुक्तेश्वर तहसील के युवाओं को मंगलवार रात करीब 12 बजे से प्रवेश दिया गया। दौड़ सुबह करीब पांच से 11 बजे तक हुई।  अभ्यर्थियों ने 1.6 किमी की दौड़, बीम, दौड़ के बाद नौ फीट की छलांग और जिग-जैग संतुलन की परीक्षा में भाग लिया।
 
इन पदों पर भर्ती किए जा रहे अग्निवीर
भर्ती रैली में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, टेक्नीकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्नीकल, ट्रेडसमैन दसवीं और आठवीं पास के लिए भर्ती की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, उन्हें ही भर्ती में शामिल किया जा रहा है।

गुरुवार को छह तहसील के युवा दौड़ में होंगे शामिल
वहीं भर्ती के तीसरे दिन गुरुवार को छह तहसील के युवा भर्ती में पहुंचेंगे। इनमें रामपुर, टांडा, मिलक, बिलासपुर, शाहबाद और स्वार के युवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। रात एक बजे से इन्हें प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा और गुरुवार को इन अभ्यर्थियों की दौड़ होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed