फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   muthbhed in gowtaskar and police, four areested reached jail

राधना में पुलिस-गौकशो में मुठभेड, चार तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

Wed, 22 Apr 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
muthbhed in gowtaskar and police, four areested reached jail
किठौर में मुड़भेड़ के बाद दबोचे गए गोतस्कर। - फोटो : KITHOR
किठौर। राधना गांव के जंगल में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने सोमवार देर रात छापा मारा। पुलिस को देख गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। मौके पर से तमंचा, कारतूस और औजार बरामद किए। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर ने सूचना दी की राधना के जंगल में कुछ लोग गोकशी करने जा रहे है। सूचना पर एसएसआई विनय मलिक ने मय फोर्स के जंगल में छापा मारा। पुलिस को देखते ही गो तस्करों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में गोतस्कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर राधना निवासी नबाव, मलवा, कलवा और कादिर को दबोच लिया। जबकि कई तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, खोखा और उपकरण बरामद किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। आरोपियों पर गुंडा एक्ट सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में दूसरी कार्रवाई
किठौर पुलिस की गोतस्करों के खिलाफ एक सप्ताह में दूसरी कार्रवाई है। गत सोमवार को भी किठौर पुलिस ने चार गोकशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपित गोकशी के लिए गौवंश लेकर जा रहे थे। उक्त मुठभेड़ के दौरान एक आरोपित पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed